Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

प्रेमी व दोस्त ने मिलकर की थी महिला की हत्या, गिरफ्तार कर भेजा जेल

arrested

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में बीते दिनों गला दबाकर एक महिला की हत्या कर दी गई थी। इसके पीछे सिर्फ इतना सा कारण था कि उसने अपने प्रेमी के लिए खाना नहीं बनाया। गुस्साये प्रेमी ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला को मौत के घाट उतार दिया। एसएसपी शिवहरी मीणा ने बुधवार को मामले से पर्दा उठाते हुए प्रेमी को जेल भेज दिया।

एसएसपी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 06 अगस्त को सूर्यपुरम कालोनी में धर्मेंद्र यादव के मकान में किराए से रहने वाली क्रांति उर्फ सुखदेवी (35) की हत्या कर दी गयी थी। जांच में जुटे प्रभारी निरीक्षक एके सिंह चैहान को अवैध संबंधों के बारे में जानकारी मिली। इसी दौरान सूचना मिली कि सुखलाल निवासी खातीबाबा खोडन का आना जाना भी था। पुलिस ने सुखलाल को गिरफ्त में लेकर उससे पूछताछ की तो उसने बताया मृतका के मूलचन्द्र रजपुरा ओरछा से अवैध संबंध थे।

मृतका व मूलचन्द्र एक साथ मजदूरी करते थे। मूलचन्द्र से उसकी दोस्ती थी, दोनों मृतका के घर आते जाते थे। घटना वाले दिन भी मृतका के साथ दोनों ने शराब पी।

जब मूलचन्द्र ने उससे खाना बनाने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान मूलचन्द्र ने गमछे से क्रांति का गला घोंट दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना के समय सुखलाल ने भी मूलचन्द्र का सहयोग किया था।

Exit mobile version