• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, श्रद्धा के 35 टुकड़े कर आफताब ने किया इश्क का कत्ल

Writer D by Writer D
14/11/2022
in क्राइम, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Murder
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। साउथ दिल्ली के महरौली इलाके में दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। दरअसल, आफताब (Aftab) नामक एक व्यक्ति ने मुंबई से 1500 किलोमीटर दूर दिल्ली आकर अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा (26) (Shradha) की बड़ी ही बेरहमी से हत्या (Murder) कर दी। इतना ही नहीं आरोपित ने शव के कई टुकड़े किए और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंककर शव को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने इस हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए पांच महीने बाद आरोपित आफताब अमीन पूनावाला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अब मृतक श्रद्धा के शरीर के उन टुकड़ों को आफताब के जरिए ढूंढ रही है, जिन्हें आरोपित ने हत्या करने के बाद अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया था। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित रोज रात 2:00 बजे उन टुकड़ों को फेंकने के लिए फ्लैट से निकलता था। उसने उन टुकड़ों को फ्रीज में रखने के लिए 300 लीटर का फ्रीज खरीदा था।

एडिशनल डीसीपी अंकित चौहान ने सोमवार को बताया कि श्रद्धा के पिता विकास मदान वाकर (59) ने नवंबर के महीने में अपनी बेटी के अपहरण की एफआईआर दिल्ली के महरौली थाना में दर्ज कराई। श्रद्धा के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी मुंबई के कॉल सेंटर में काम करती थी, जहां उसकी मुलाकात आफताब नाम के एक शख्स से हुई और दोनों की दोस्ती काफी नजदीकी में तब्दील हो गई। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे लेकिन परिवार वाले इस बात से खुश नहीं थे जिसके चलते उन्होंने इसका विरोध किया। श्रद्धा के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस मुखबिर और टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आफताब की तलाश में जुट गई, जिसके बाद एक गुप्त सूचना के आधार पर आफताब को धर दबोचा गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने बताया कि श्रद्धा उसपर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिसको लेकर उनके बीच में अक्सर झगड़ा होना शुरू हो गया। इन चीजों से तंग आकर उसने मई के महीने में बेरहमी से उसकी हत्या कर डाली और शव के टुकड़े कर अलग-अलग जगह पर जंगल में फेंक दिए। पुलिस ने आरोपित आफताब को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपित आफताब और श्रद्धा के बीच 18 मई को झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान श्रद्धा चिल्ला रही थी, उसकी आवाज आस-पड़ोस के लोग ना सुन सकें, इसके लिए आरोपित आफताब ने श्रद्धा का मुंह दबा दिया और इसी दौरान श्रद्धा की मौत हो गई। श्रद्धा को मरा हुआ देखकर आफताब घबरा गया, जिसके बाद आफताब ने श्रद्धा की लाश ठिकाने लगाने की सोची और आरी से श्रद्धा के शरीर के करीब 35 टुकड़े कर डाले। आरोपित आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को एक-एक करके 18 दिन तक महरौली के जंगलों में फेंकता रहा।

आरोपित इतना शातिर था कि 18 दिनों तक श्रद्धा के शव के टुकड़ों में से बदबू ना आए, इसके लिए उसने बाजार से 300 लीटर का एक बड़ा फ्रिज खरीदा और उस फ्रिज में श्रद्धा के शव के टुकड़ों को रखा था। फिलहाल इस पूरे मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। वहीं जिस जगह उसने शव को काट काट कर टुकड़ों को फेंका था, वहां पर भी पुलिस जांच कर रही है।

Tags: delhi newsmahroli newsmurderNational news
Previous Post

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह, प्रबुद्धजनों से किया संवाद

Next Post

रणवीर सिंह के पीछे प्रोड्यूसर ने छोड़ दिया था कुत्ता, स्ट्रगल स्टोरी शेयर करते हुए छलका एक्टर का दर्द

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
राजनीति

मिलावटखोरों की अब खैर नहीं: धामी सरकार चलाएगी मासिक जांच अभियान

12/03/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री

12/03/2026
Mukhyamantri Medhavi Protsahan Scholarship Scheme
राजनीति

मेधावी छात्रों का पूरा ध्यान, छात्रवृत्ति योजना ‘वरदान’

12/03/2026
CM Dhami
राजनीति

भराड़ीसैंण के भराड़ी देवी मंदिर में मुख्यमंत्री ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना

12/03/2026
Fire breaks out in an electricity meter manufacturing factory
उत्तर प्रदेश

बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में आग का तांडव, 26 कर्मचारी झुलसे

12/03/2026
Next Post
Ranveer Singh

रणवीर सिंह के पीछे प्रोड्यूसर ने छोड़ दिया था कुत्ता, स्ट्रगल स्टोरी शेयर करते हुए छलका एक्टर का दर्द

यह भी पढ़ें

Coconut Oil

दिखना चाहते हैं जवां, तो चेहरे पर लगाना शुरू करें ये चीजें

08/02/2026

टाइगर श्रॉफ की फिल्म गणपत का मोशन पोस्टर रिलीज

06/11/2020
Cash

NRHM के डिप्टी डायरेक्टर की गाड़ी से मिले करोड़ों रुपए, पूछताछ जारी

05/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version