• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

Writer D by Writer D
15/06/2023
in उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
suicide

suicide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। जिले के अछल्दा क्षेत्र में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या (Suicide) कर ली है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर घसारा ब्लाकहट के निकट डाउन ट्रैक पर मंगलवार देर रात कानपुर देहात के अकबरपुर क्षेत्र के प्रेमी युगल ने एक साथ हाथों को पीली चुन्नी से बाँध कर रेल पटरी पर सिर रख दिए। कानपुर की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन से दोनों के सिर कटकर धड़ से अलग हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुचंकर जांच पड़ताल करते हुए शवों की शिनाख्त कर सूचना परिजनों को दी। बताया गया है कि दोनों अलग अलग जाति के थे और प्रेमी शादीशुदा था।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कानपुर देहात की कोतवाली अकबरपुर के गांव विगाही निवासी अतुल अग्निहोत्री (24) शादीशुदा था। उसकी शादी वर्ष 2021 में कानपुर देहात के ही गांव अंतोना निवासी प्रियंका के साथ शादी हुई थी। लेकिन उसका प्रेम प्रसंग कोतवाली अकबरपुर के ही कन्हैया नगर निवासी 19 वर्षीय पारुल गौतम से चल रहा था। दोनों की बिरादरी अलग होने के कारण परिजनों ने शादी नहीं होने दी। प्रेमी की शादी होने के बाद भी वह लोग मिलते रहे। दोनों एक दूसरे के नहीं हो पा रहे थे।

उन्होने बताया कि अतुल 10 जून को घर से निकल गया था, जिसकी तलाश की जा रही थी। इस बीच बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक व युवती का शव पड़ा मिला। दोनो के सिर धड़ से अलग थे। मोबाइल से शिनाख्त हुई है। दोनों ने एक साथ हाथ बांधकर रेल पटरी पर सिर रखकर राजधानी एक्सप्रेस से जान दे दी।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी महेन्द्र प्रताप सिंह व थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह समेत आरपीएफ जवान रेल कर्मी के साथ पहुंचे और लड़की का बैग और जींस पैंट में मिले कागजात, मोबाइल के आधार पर जांच पड़ताल के बाद सम्पर्क साधते हुए परिजनों को अवगत कराया गया।

थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि युवक के मिले मोबाइल से सम्पर्क कर शिनाख्त हुई है। पुलिस ने शवों को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। परिजन पहुंच गए है। मृतक शादीशुदा था और प्राइवेट जॉब करता था। तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाईयों के नाम विपुल व निहाल हैं। लड़के पक्ष के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है जबकि लडकी पक्ष के परिजन सूचना के बाद नही पहुंचे हैं।

Tags: Auraiya Newscrime news
Previous Post

तीन पुलिसकर्मी निलम्बित

Next Post

गोली लगने से दंपत्ति की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Apar Plus
उत्तर प्रदेश

अब हर छात्र पर योगी सरकार की नजर, ‘अपार प्लस’ से एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज हो रही शैक्षणिक जानकारी

23/04/2026
Farmer Registry
उत्तर प्रदेश

30 अप्रैल तक 100% फार्मर रजिस्ट्री का लक्ष्य, जायद 2026 के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे की तैयारी तेज

23/04/2026
Wheat procurement
उत्तर प्रदेश

सरकार ने असमय बारिश से प्रभावित गेहूं पर दी राहत, पूरे प्रदेश में शिथिल मानकों के साथ होगी खरीद

23/04/2026
Regional Agriculture Conference
उत्तर प्रदेश

24 को लखनऊ में होगा उत्तर जोन का क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन

23/04/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियों का सीएम योगी ने किया स्थलीय निरीक्षण

23/04/2026
Next Post

गोली लगने से दंपत्ति की मौत

यह भी पढ़ें

ऑटोपार्ट्स की दुकान पर चोरों ने बोला धावा, लाखों का समान चोरी

09/01/2021
Ganga Saptami

अद्भुत संयोग में मनाई जाएगी गंगा सप्तमी, इस शुभ मुहूर्त में करें स्नान और ध्यान

08/05/2024

नहीं बढ़े पेट्रोल के दाम, चेक करें डीजल की कीमत अपने शहर में

02/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version