Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महीने के पहले दिन आम आदमी को बड़ी राहत, इतने रुपए सस्ता हुआ LPG सिलेंडर

LPG gas cylinder

LPG commercial gas cylinder

आज से नए महीने यानी मई की शुरुआत हो चुकी है। हर महीने की पहली तारीख को पेट्रोलियम कंपनियां रसोई LPG  गैस सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। कंपनियों ने इस महीने भी कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 171 रुपये तक की कटौती की है। नए रेट आज यानी सोमवार से ही लागू हो गए हैं। 1 मई 2023 से दिल्ली सहित पटना, कानपुर, चेन्नई सहित देश की अन्य शहरों में LPG सिलेंडर के दाम 171.50 रुपये कम हो गए हैं। यहां मुख्य बात यह है कि LPG सिलेंडर के दाम (LPG Cylinder Price) में गिरावट केवल कॉमर्शियल सिलेंडर में हुई है। 14.2 किलों वाला घरेलू रसोई गैस सिलेंडर अब भी आपको पुराने दाम पर ही मिलेगा।

LPG सिलेंडर के दामों में आई इतनी गिरावट

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार से कॉमर्शियल सिलेंडर 1856.50 रुपये में मिलेगा। बता दें कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला। इससे पहले 1 अप्रैल 2023 को भी कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम लगभग 92 रुपए कम हुए थे। उससे पहले 1 मार्च को एक साथ ही व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में 350 रुपऐ से अधिक बढ़ा दिये गये थे।

1 मई से कमर्शियल LPG सिलेंडर के भाव-

दिल्ली/Delhi –1856.50 रुपये प्रति सिलेंडर -171.50 की कटौती

मुंबई/Mumbai –1808.50 रुपये प्रति सिलेंडर -171.50 की कटौती

कोलकाता/Kolkata –1960.50 रुपये प्रति सिलेंडर -171.50 की कटौती

चेन्नई/Chennai –2021.50 रुपये प्रति सिलेंडर -169 की कटौती

घरेलू LPG  सिलेंडर के दाम में नहीं हुए बदलाव

परंतु अफ़सोफ़ की बात ये भी है कि पिछले 2 महीने से कमर्शियल सिलेंडर की तुलना में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में कोई गिरावट नहीं हुई है। वर्तमान समय की बात करें तो देश की राजधानी दिल्ली में एलपीजी के दाम 1103 रुपये हो गए हैं। अंतिम बार 50 रुपये का इजाफा घरेलू सिलेंडर की क़ीमत में देखने को मिला था। हालाँकि यह बदलाव घरेलू एलपीजी सिलेंडर में महीनों बाद लोगों देखने को मिला था। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले महीनों में घरेलू सिलेंडर की क़ीमतों में कमी देखने को मिल सकती है।

Exit mobile version