Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

रसोई में लगा महंगाई का तड़का, LPG सिलेंडर हुआ महंगा

LPG cylinder

LPG cylinder

नई दिल्ली। किचन का बजट बिगाड़ने के लिए घरेलू गैस (LPG Gas) फिर से महंगी हो गई है। आज LPG Gas की कीमत में 50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमत आज से ही लागू हो रही है। बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर (LPG cylinder) की कीमत अब 999.5 रुपए हो गई है।

मुंबई में भी इस सिलेंडर (LPG cylinder) की कीमत 999.5 रुपए हो गई। कोलकाता में कीमत 1026 रुपए और चेन्नई में इसका भाव 1015.50 रुपए हो गया है। नोएडा में इसका भाव 997.5 रुपए हो गया है।

इससे पहले मई के पहले दिन 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर (LPG cylinder) के भाव में तेजी आई थी। महानगरों में इसके भाव में 104 रुपए तक उछाल दर्ज किया गया था। इससे पहले मार्च के महीने में घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हुआ था।

रसोई पर पड़ेगी महंगाई की मार, LPG सिलेंडर हुआ महंगा

22 मार्च को बढ़े थे घरेलू गैस सिलेंडर (LPG cylinder) के दाम

इससे पहले 22 मार्च को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर (LPG cylinder) की कीमत में 50 रुपए का उछाल आया था। 22 मार्च की बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर का भाव बढ़कर 949.50 रुपए हो गया जो पूर्व में 899.50 रुपए था।

मुंबई में कीमत बढ़कर 949.50 रुपए हो गई जो पूर्व में 899.50 रुपए थी। कोलकाता में कीमत बढ़कर 976 रुपए हो गई, जबकि चेन्नई में यह कीमत 965.50 रुपए हो गई थी। लखनऊ की कीमत 987.50 रुपए हो गई।

1 अप्रैल से बढ़े एलपीजी सिलेंडर के दाम, नई कीमत जान के होंगे हैरान

Exit mobile version