Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

LG Manoj Sinha

LG Manoj Sinha

वाराणसी। जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा (Manoj Sinha) की कार शुक्रवार को राजघाट स्थित मालवीय पुल के ढलान पर लोहे के पिलर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में उप राज्यपाल और उनके साथ के सभी लोग सकुशल हैं। सूचना पाते ही मौके पर आदमपुर पुलिस पहुंची। उप राज्यपाल को दूसरी गाड़ी से गंतव्य के लिए रवाना किया गया ।

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा वाराणसी से अपने गृह नगर गाजीपुर जमानिया जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार राजघाट पुल (मालवीय ब्रिज) के ढलान पर पहुंची अचानक लगाए गए लोहे के पिलर से टकरा गई। इससे कार का पहिया फट गया।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सतत विकास के लिए दिये चार नये मंत्र

वाहन चालक ने कार किनारे खड़ी की और दूसरी कार मंगाई गई। सूचना पर पड़ाव पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी, सीओ अनिल राय, मुगलसराय इंस्पेक्टर बृजेश तिवारी भी पहुंच गए। दूसरी कार से उप राज्यपाल को रवाना किया गया।

उप राज्यपाल गाजीपुर के जमानियां, मुहम्मदाबाद सहित अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गहमर के कामाख्या धाम मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

Exit mobile version