Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ: तेज रफ्तार कार-डंपर में भीषण टक्कर, कार सवार दो महिलाओं की मौत

accident

accident

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में आज तड़के हुए सड़क हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मृत्यु हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के गोमतीनगर में 1090 चौराहे पर तेज रफ्तार कार और डंपर के बीच टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मृत्यु हो गई जबकि दो लोग घायल

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, चेक करें अपने शहर के रेट

गंभीर रुप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि कार सवार लोग बस्ती के रहने वाले बताये गये हैं। उन्होंने बताया कि घायलों ने बताया कि हादसे में मृतक दोनों महिलाओं ने रास्ते में उनसे लिफ्ट मांगी थी । इस लिए उनके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पुलिस उनकी शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

उन्होंने बताया कि घायल दोनों लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Exit mobile version