Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ : यथार्थ सिंह गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, 20 हजार का था इनाम

अपहरणकर्ता गिरफ्तार

अपहरणकर्ता गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने एक 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि मुखबिर की सूचना पर कृष्णानगर थाने की पुलिस ने सुबह उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत वांछित राज सिंह को पकरी पुल के पास से गिरफ्तार किया है।

बुलंदशहर : CMO  समेत 20 कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या हुई 1741

उन्होंने बताया कि बदमाश के खिलाफ राजधानी के इन्द्रानगर, चौक, सहादतगंज, कृष्णानगर, गोमतीनगर समेत कई थानों में मुकदमे दर्ज है। पुलिस ने उस पर 20 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था। वह अपराधी यशार्थ सिंह गिरोह को सक्रीय सदस्य है।

गिरफ्तार बदमाश मूल रूप से सुलतानपुर जिले का निवासी है। वर्तमान वह राजधानी के इन्द्रानगर क्षेत्र में रह रहा था।

Exit mobile version