• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ दर्शन डबल डेकर बस: पर्यटन के साथ सुशासन और महिला सुरक्षा का संदेश

Writer D by Writer D
05/01/2026
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Lucknow Darshan

Lucknow Darshan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का पर्यटन अब केवल ऐतिहासिक व धार्मिक स्थलों के दर्शन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह सुशासन, महिला सुरक्षा और सामाजिक सरोकारों का प्रभावी माध्यम बनता जा रहा है। इसी कड़ी में राजधानी लखनऊ में 7 जनवरी से ‘लखनऊ दर्शन’ (Lucknow Darshan) इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत की जा रही है, जो पर्यटकों को शहर की समृद्ध विरासत के साथ प्रदेश की मजबूत कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा व्यवस्था की झलक भी दिखाएगी। पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह 06 जनवरी को ‘लखनऊ दर्शन’ इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना

‘लखनऊ दर्शन’ (Lucknow Darshan) की शुरुआत महिला सुरक्षा के प्रतीक बन चुके 1090 चौराहे से की जा रही है। यह चयन संयोग नहीं, बल्कि सरकार की उस दूरदर्शी रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत पर्यटन को सामाजिक जागरूकता से जोड़ा गया है। आज 1090 चौराहा न सिर्फ लखनऊ की पहचान है, बल्कि मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण की सफलता का प्रतीक भी बन चुका है। यहां से यात्रा शुरू करने का उद्देश्य पर्यटकों को यह संदेश देना है कि उत्तर प्रदेश में विकास के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संचालित यह सेवा पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक शहरी पर्यटन और सुरक्षित यात्रा की अवधारणा पर आधारित है। इलेक्ट्रिक डबल डेकर बस न केवल प्रदूषण-मुक्त यात्रा का अनुभव देगी, बल्कि लखनऊ की ऐतिहासिक विरासत को नए और आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करेगी। दो सफल मॉक ड्रिल के बाद अब यह सेवा 7 जनवरी से नियमित रूप से शुरू की जा रही है।

पर्यटकों के लिए यह सिटी टूर सेवा सुबह 08:30 से 11:30 बजे तक और शाम 4 से 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी। सुबह की यात्रा 1090 चौराहे से शुरू होकर राजभवन, जीपीओ और हजरतगंज होते हुए बेगम हजरत महल पार्क, ग्लोब पार्क, छतर मंजिल और रेजीडेंसी तक पहुंचेगी, जहां लगभग 40 मिनट का भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद बस सिब्तैनाबाद इमामबाड़ा से गुजरते हुए पुनः हजरतगंज पहुंचेगी, जहां विधान सभा भवन का विशेष भ्रमण कराया जाएगा।

इसके पश्चात बस राजभवन, कैथेड्रल चर्च के रास्ते यूपी दर्शन पार्क पहुंचेगी और आगे अंबेडकर पार्क तथा गोमती रिवर फ्रंट के सुंदर मार्गों से होती हुई यात्रा 1090 चौराहे पर संपन्न होगी। शाम के समय रेजीडेंसी का लाइट एंड साउंड शो इस यात्रा का विशेष आकर्षण रहेगा। कुल मिलाकर ‘लखनऊ दर्शन’ (Lucknow Darshan) डबल डेकर बस सेवा विरासत, पर्यावरण और सुरक्षा के संतुलन के साथ यूपी की योगी सरकार के सुशासन के विजन को प्रभावी रूप से लोगों के सामने लाएगी।

Tags: Lucknow Darshan
Previous Post

कांगेर घाटी में मिली अनोखी ‘ग्रीन गुफा’, खुलेंगे पर्यटन के नए द्वार

Next Post

यही है अभ्युदय, जौनपुर के किसान की बेटी पूजा बनी असिस्टेंट कमांडेंट

Writer D

Writer D

Related Posts

Indigo
Main Slider

IndiGo के CEO का इस्तीफा, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

10/03/2026
CM Yogi
Main Slider

त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों, समाज विरोधी गतिविधियों व नई परंपरा की अनुमति नहीं: मुख्यमंत्री

10/03/2026
CM Dhami
Main Slider

अग्निवीरों के भविष्य की सुरक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री

10/03/2026
Cabinet Meeting
Main Slider

Cabinet Meeting: योगी सरकार का बड़ा फैसला, अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस

10/03/2026
UP Police SI
Main Slider

UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिड कार्ड इस दिन होंगे जारी, ऐसे करें डाउनलोड

10/03/2026
Next Post
Pooja Singh

यही है अभ्युदय, जौनपुर के किसान की बेटी पूजा बनी असिस्टेंट कमांडेंट

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड 2025 तक बनेगा देश का अग्रणी राज्य : सीएम धामी

24/04/2022
CM Yogi

सीएम योगी ने गन्ना किसानों की एफआरपी बढ़ाने पर प्रधानमंत्री का जताया आभार

29/06/2023
After Swara's disputed statement, the journalist told him blunt intelligence

स्वरा के विवादित बयान के बाद जर्नलिस्ट ने उन्हें कहा कुंद बुद्धि

14/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version