Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ : कृष्णानगर से जालसाज गिरफ्तार, जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर करता था ठगी

thieves arrested

thieves arrested

 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके से पुलिस ने एक जालसाज को आज गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि यह जालसाज खुद को सीबीआई ,आईबी व अन्य जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर लोगों से ठगी व धन उगाही करता था।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सूचना पर कृष्णानगर थाना प्रभारी धीरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने कानपुर रोड़ एलडीए कालोनी से अशोक श्रीवास्तव नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सीबीआई ,आईबी, एण्टी करप्शन का अधिकारी बताकर लोगों से अवैध रुप से धोखाधडी कर ठगी के अलावा धन उगाही का काम करता था। गिरफ्तार जालसाज मूलरुप से बिहार के बक्सर का रहने वाला है। हाल ही में एलडीए कालोनी में रहता है। इसके पहले वर्ष 2018 में भी इसी तरह का मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार जालसाज के पास से फर्जी दस्तावेज आदि बरामद किए गये हैं। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

 

Exit mobile version