Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ गैंगवार: पूर्व ब्लॉक अजीत सिंह के मुख्यारोपियों पर 25 -25 हजार का इनाम घोषित

gangwar in lucknow

gangwar in lucknow

लखनऊ। विभूतिखण्ड इलाके में हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह हत्याकाण्ड के मुख्य आरोपी अंकुर और बंधन की गिरफ्तार पर पुलिस 25-25 हजार रुपये इनाम घोषित किया है। डीसीपी पूर्वी ने संजीव सुमन ने ये घोषणा की। दोनों आरोपी शूटर आजमगढ़ के रहने वाले हैं और अजीत सिंह हत्याकांड में उनका नाम आया था।

विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर गैंगवार में अजीत सिंह की फिल्मी अंदाज में हत्या करने वाले शूटरों का नौ दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। हत्यारोपियों तक पहुंचने के लिए राजधानी पुलिस ने नय हथकंडा अपनाया है। शनिवार को डीसीपी पूर्व संजीव सुमन ने हत्यारोपी अंकुर और बंधन की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस और एसटीएफ की टीमें अब तक शूटरों की तलाश में मुंबई की खाक छान रही हैं। अधिकारियों ने बीते दिन दो और टीमें अन्य प्रदेशों में रवाना की हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हत्याकांड के बाद सड़क मार्ग से भागे तीन शूटर मुंबई में ही छिपे हैं या वहां से कहीं और निकल गए हैं? इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही है।

शूटरों और उनके मददगारों के कई मोबाइल नंबर पुलिस को मिले थे, लेकिन वह भी स्वीच ऑफ जा रहे हैं। पुलिस का खुफिया तंत्र और सर्विलासं भी हत्यारोपियों की लोकेशन ट्रेस नहीं कर पा रहा है। इससे पुलिस के शूटरों तक पहुंचने के सभी रास्ते लगभग बंद हो गए हैं। उधर, गैंगवार में घायल एक अन्य शूटर का भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायल शूटर जीवित है भी या नहीं? इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही है।

सोमनाथ भारती की सशर्त जमानत अर्जी मंजूर, देश छोड़कर जाने पर लगी पाबंदी

हालांकि, पुलिस की टीमें सुलतानपुर व अन्य जगहों पर उसकी तलाश करने में जुटी हैं। अजीत सिंह की सनसनीखेज हत्या के मामले में नामजद आरोपी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह व अखंड सिंह को लेने पुलिस टीम आजमगढ़ जाएगी। विभूतिखंड इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि दोनों का बी वारंट हासिल कर लिया गया है। अजीत की हत्या में दोनों मुख्य आरोपी हैं और फिलहाल आजमगढ़ जेल में बंद हैं। पुलिस उन्हें जेल से लाकर पूछताछ करेगी।

कुंटू और अखंड से पूछताछ कर बनाई जायेगी विस्तृत रिपोर्ट

इंस्पेक्टर ने बताया कि कुंटू सिंह और अखंड सिंह से पूछताछ के लिए कई सवाल तैयार किए गए हैं। दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जाएगी। दोनों की पूछताछ की विस्तृत रिपोर्ट बनाई जाएगी। पुलिस के अलावा अन्य एजेंसियां भी दोनों से पूछताछ करेंगी। ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह आजमगढ़ के जीयनपुर से विधायक सर्वेश सिंह उर्फ सीपू सिंह की हत्या के मामले में वहां की जेल में बंद है।

पूर्व सांसद भी धमका रहा था अजीत को

विधायक हत्याकांड में अजीत सिंह प्रत्यक्षदर्शी था और जल्द ही कोर्ट में उसकी गवाही होनी थी। जीयनपुर के छपरा गांव निवासी कुंटू सिंह और उसके साथी अखंड सिंह के अलावा बाहुबली पूर्व सांसद दो साल से अजीत सिंह को गवाही न देने के लिए धमका रहे थे। वारदात के वक्त अजीत के साथ मौजूद मोहर सिंह ने कुंटू, अखंड और गिरधारी के अलावा तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। दोनों से पूछताछ में पुलिस को न सिर्फ अजीत सिंह हत्याकांड बल्कि पूर्वांचल की कई सनसनीखेज वारदातों के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version