Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ: रंगदारी एवं लूटपाट करने वाले कथित पत्रकार गिरफ्तार, महिला साथी फरार

journalist arrested

journalist arrested

उत्तर प्रदेश में लखनऊ की मडियांव पुलिस ने रंगदारी एवं लूटपाट करने वाले कथित पत्रकार को आज गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस प्रवक्ता ने यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर मडियांव पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार को जानकीपुर से गिरफ्तार कर लिया। उसकी सहयोगी महिला अभी पुलिस की पकड़ से दूर है।

इसके खिलाफ पिछले साल 18 जुलाई को गोण्डा की रहने वाली एक महिला ने लूटपाट एवं ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।

सर्जिकल फैक्ट्री में लगी आग में दो और मजदूरों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर हुई छ्ह

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विकासनगर थाने में भी लूटपाट आदि का मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

Exit mobile version