• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जल्द शुरू होने जा रहा है लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, मात्र 45 मिनट में होगा 120 किमी का सफर

Writer D by Writer D
14/02/2025
in उत्तर प्रदेश, कानपुर
0
Lucknow-Kanpur Expressway

Lucknow-Kanpur Expressway

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। कानपुर से लखनऊ आने-जाने वालों के लिए राहत भरी खबर हैं। मार्च में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (Lucknow-Kanpur Expressway) पर वाहनों के फर्राटा भरने की उम्मीद जताई जा रही है। तय समय से पहले इसे खोला जा सकता है। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का काम लगभग 80 फीसद पूरा हो चुका है। एनएचएआई का कहना है कि 20 प्रतिशत बाकी काम को जल्द पूरा किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मार्च तक एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां चलने लगेंगी।

कानपुर और लखनऊ के लोग इस एक्सप्रेसवे (Lucknow-Kanpur Expressway) के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके शुरू होते ही लोगों को भारी जाम से छुटकारा मिलेगा। साथ ही 120 किलोमीटर का सफर केवल 45 मिनट में पूरा हो सकेगा। एनएचएआई का यह भी कहना है कि अप्रैल माह में लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड रोड शुरू कर दिया जाएगा, जबकि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने का लक्ष्य जून 2025 का है।

एलिवेटेड का काम पूरा

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (Lucknow-Kanpur Expressway) से 18 किलोमीटर एलिवेटेड और 45 किलोमीटर ग्रीन फील्ड जोड़ा जा रहा है। एलिवेटेड का काम पूरा हो चुका है वहीं, 45 किलोमीटर ग्रीन फील्ड का काम 20 प्रतिशत बाकी है। जल्द इसे भी पूरा किये जाने के लिए नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने संबंधित निर्माण एजेंसियों को बोला है। इस एक्सप्रेसवे को 4700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। कानपुर से रोजाना करीब 12 हजार लोग लखनऊ जाते हैं। इसके बनते ही इन लोगों को बड़ा फायदा होगा।

पूरी तरह खोल दिया जाएगा एक्सप्रेसवे (Lucknow-Kanpur Expressway) 

लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (Lucknow-Kanpur Expressway) के काम की जांच करने के लिए आज यानी 14 फरवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मौके पर जाएंगे। वह वहां 63 किलोमीटर लंबे हाइवे की स्टेट्स रिपोर्ट देखेंगे। जांच सही पाए जाने के बाद कानपुर से लखनऊ के लिए हल्के वाहनों को एक्सप्रेसवे पर ट्रायल के तौर पर चलाया जा सकेगा। एक्सप्रेसवे पूरा तैयार होने के बाद इसे सभी वाहनों के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा, जिससे दैनिक यात्रियों के साथ पर्यटन, व्यापार को भी फायदा होगा।

Tags: kanpur newsLucknow-Kanpur Expresswayup news
Previous Post

इस बैंक को RBI ने किया बैन, सामने आई ये बड़ी वजह

Next Post

सीएम योगी की दो टूक, जहां जाम होगा वहां के अधिकारियों की होगी जवाबदेही

Writer D

Writer D

Related Posts

UP Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

14/02/2026
working women hostel
उत्तर प्रदेश

श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

14/02/2026
Kalinjar Festival
उत्तर प्रदेश

कालिंजर महोत्सव 2026: ‘इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा’ थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम

14/02/2026
Ayodhya
उत्तर प्रदेश

250 करोड़ से और चमकाएंगे अयोध्या को

14/02/2026
Sports College
उत्तर प्रदेश

आगरा में बनेगा हाई-टेक स्पोर्ट्स कॉलेज, अब मंडल में ही निखरेंगी खेल प्रतिभाएं

14/02/2026
Next Post
CM Yogi

सीएम योगी की दो टूक, जहां जाम होगा वहां के अधिकारियों की होगी जवाबदेही

यह भी पढ़ें

CM Dhami

परिश्रमी युवाओं के साथ सरकार अन्याय नहीं होने देगी: सीएम धामी

13/01/2023
Akhilesh yadav

अखिलेश की प्रेस कांफ्रेंस में सुरक्षाकर्मियों ने पत्रकारों के साथ की हाथापाई

12/03/2021
Kashi

रुद्राक्ष से लेकर नमो घाट, पार्किंग से लेकर पार्कों तक का हुआ कायाकल्प

26/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version