Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ : सपा के कई कार्यकर्ता हुए कोरोना पॉजिटिव, पार्टी कार्यालय सोमवार तक बंद

सपा के कई कार्यकर्ता हुए कोरोना पॉजिटिव

सपा के कई कार्यकर्ता हुए कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी वजह से लखनऊ स्थित पार्टी कार्यलय को अगले सोमवार तक बंद रखा जाएगा। ये जानकारी पार्टी की ओर से ट्विटर के जरिए दी गई।

समाजवादी पार्टी की ओर से ट्वीट करके कहा गया कि पार्टी कार्यालय में कार्यरत कुछ लोगों में शुरुआती लक्षण दिखने के बाद कोरोना जांच कराई गई। जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके मद्देनजर सावधानी और बचाव के तौर पर लखनऊ पार्टी कार्यालय को अगले सोमवार तक के लिए बंद रखा जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, कोरोना से कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी भी संक्रमित हो गए हैं। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

दिल्ली : विकासपुरी के गुप्ता प्लाजा मार्केट में लगी भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर

बता दें कि समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यकर्ताओं ने कोरोना वायरस संकट के दौरान JEE-NEET परीक्षा कराए जाने के खिलाफ सोमवार को लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया था। सपा कार्यकर्ता जेईई-एनईईटी परीक्षा को स्थगित किए जाने की मांग कर रहे थे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज चार्ज भी किया था।

Exit mobile version