• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ : घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Desk by Desk
02/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या Property dealer shot dead

प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन कॉलोनी सेक्टर 14 स्थित बरौली में कानून —व्यवस्था को धता बताते हुए बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की दिन दहाड़े हत्या कर दी है। बुधवार सुबह कार सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दुर्गेश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी मनीष यादव को गाड़ी सहित गिरफ्तार किया है।

मूलरूप से गोरखपुर के रहने वाले दुर्गेश यादव पीजीआई के वृंदावन सेक्टर 14 में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बुधवार सुबह कुछ कार सवार लोग घर पहुंचे और घर में घुसकर गोली मार दी। दुर्गेश को पेट में गोली लगी, जिससे उसकी मौत हो गई है।

राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना, एससीओ मीटिंग में चीन के रक्षामंत्री भी होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि दुर्गेश के मकान मालिक गृह विभाग में नौकरी करते हैं। एसीपी कैंट बीनू सिंह के मुताबिक सुबह एसयूवी सवार लोग दुर्गेश के घर आए थे। अंदर बैठकर काफी देर तक बातचीत हुई। बाहर जाते समय किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।  आशंका है कि रुपये के लेनदेन में विवाद हुआ, इसके बाद दुर्गेश को गोली मारी गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुट गई।

जांच में पता चला कि दुर्गेश यादव पर हमला करने वाले बदमाशों में एक महिला भी शामिल है। दुर्गेश के साथ रहने वाले सोमेंद्र के मुताबिक करीब 8:00 बजे ऑडी और स्कॉर्पियो से आठ लोग घर पर आए थे, जिसमें एक महिला जिसका नाम पलक ठाकुर है वह भी शामिल थी।

उसके साथ मनीष यादव नाम का लड़का भी था। सभी लोग घर में घुसे और दुर्गेश की तलाश शुरू कर दी। साथ में रहने वाले लोगों ने बताया कि वह बाथरुम में हैं। इसपर उन्होंने बाथरूम का दरवाजा भी खटखटाना शुरू कर दिया। बाहर निकलते ही पहले दुर्गेश को बुरी तरह पीटा इसके बाद उसे गोली मार दी।

पुलिस की प्राथमिक जांच में सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला

पुलिस की प्राथमिक जांच में सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर 68 लाख रुपये के लेन-देन की बात सामने आई है। पकड़ा गया आरोपी मनीष यादव फर्रुखाबाद के शिकोहाबाद का रहने वाला है। उसके साथ आई महिला पलक ठाकुर गोमती नगर विस्तार में रहती है। दुर्गेश यादव के खिलाफ लखनऊ और गोरखपुर में आठ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दो साल पहले उसके खिलाफ हजरतगंज थाने में नौकरी के नाम पर ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ था।  दुर्गेश को गोरखपुर के उरुवा थाने का हिस्ट्रीशीटर भी बताया जा रहा है। वहां उसके खिलाफ डकैती व लूट के भी मुकदमे दर्ज हैं।

Tags: Crime in LucknowLatest Lucknow News in HindiLucknow Hindi SamacharLucknow News in Hindimiscreantsproperty dealershot deadup newsप्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या
Previous Post

राजनाथ सिंह रूस के लिए रवाना, एससीओ मीटिंग में चीन के रक्षामंत्री भी होंगे शामिल

Next Post

70 का दूल्हा, 55 की दुल्हन, बेटे-बहू और नाती बने बाराती

Desk

Desk

Related Posts

Transfer
Main Slider

योगी सरकार ने किया 46 IAS अधिकारियों का तबादला, 10 जिलों के डीएम व ​कमिश्नर बदले, देखें लिस्ट

28/10/2025
Ganga Mahotsav
उत्तर प्रदेश

काशी गंगा महोत्सव में भजनों से भक्ति रस की सरिता बहाएंगे हंसराज रघुवंशी

28/10/2025
CM Yogi
Main Slider

गुरु परंपरा ने भारत को दिया त्याग और बलिदान का संदेश: सीएम योगी

28/10/2025
Acid Attack
क्राइम

दिल्ली एसिड अटैक केस में बड़ा खुलासा: पीड़िता के पिता ने ही रची थी साजिश!

28/10/2025
A contract lineman died after being electrocuted.
Main Slider

करंट से लाइनमैन की मौत से बिजली विभाग में हड़कंप, मुख्य अभियंता ने दिये जांच के आदेश

28/10/2025
Next Post
70 का दूल्हा, 55 की दुल्हन,

70 का दूल्हा, 55 की दुल्हन, बेटे-बहू और नाती बने बाराती

यह भी पढ़ें

Navratri

जयमाल के दौरान पहुंची दूल्हे की प्रेमिका, हाईवोल्टज ड्रामा के बाद प्रेमी को ले गई अपने साथ

09/12/2020
Chrystia Freeland

मुश्किल में जस्टिन ट्रूडो, डिप्टी पीएम क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने दिया इस्तीफा

16/12/2024
Amit Mohan Prasad

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करें

21/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version