Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

1 मिनट के लिए थम गई राजधानी, फिजा में गूंजा राष्ट्रगान

National Anthem

National Anthem

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में हर तरफ आजादी का जश्न, सड़कों पर लोग राष्ट्रगान (National Anthem) गुनगुनाते रहे, तो इमारतें तिरंगे में सजी हुई नजर आईं। रात को अधिकांश भवन तिरंगे की रोशनी में जगमग करते रहे। सुबह के नौ बजते ही महानगर के प्रमुख चौराहों पर राष्ट्रगान (National Anthem) के धुन बजने शुरू हो गये। पूरा ट्राफिक टहर सा गया और लोग सावधान के मुद्रा में होकर श्रद्धाभाव से राष्ट्रगान को गुनगुनाते दिखे।

आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ तिरंगे की छटा नजर आ रही है। बच्चे, युवा और बुजुर्ग तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं और भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे हैं। इस अवसर पर शहर की इमारतों को तिरंगे की रोशनी में सजाया गया है। इसके लिए काफी पहले से ही तैयारियां की जा रही थीं।

सोमवार को ठीक नौ बजते ही जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झंडा फहराया वैसे ही लखनऊ के चौराहों पर ट्रैफिक रोक दिया गया और राष्ट्रगान (National Anthem) शुरू हो गया।

मुख्यमंत्री योगी ने किया ध्वजारोहण, हेलीकाप्टर से हुई पुष्प वर्षा

यह प्रयोग पहली बार हुआ था लेकिन पूरा का पूरा शहर कुछ देर के लिए राष्ट्रगान के प्रति श्रद्धाभाव दिखाते हुए दिखा। एक जगह रिले सेंटर बनाया गया था, जहां से राष्ट्रगान रिले हुआ।

Exit mobile version