Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ : यूपी कांग्रेस अध्यक्ष हाउस अरेस्ट, थाली बजाकर कृषि कानून का किया विरोध

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष हाउस अरेस्ट UP Congress President House arrest

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष हाउस अरेस्ट

लखनऊ। देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस पर यूपी में कांग्रेस का कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया। जिसके बाद उनके आवास पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ लल्लू धरने पर बैठ गए और थाली बजाकर नए कृषि कानून का विरोध जताया।

इस दौरान लल्लू ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार किसान विरोधी है। कांग्रेस किसानों के समर्थन में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। लल्लू ने कहा कि सरकार किसानों के प्रदर्शन के बाद भी कृषि कानून वापस नहीं ले रही है। सरकार घमंडी हो गई है। एमएसपी के आश्वासन पर लल्लू ने कहा क्यों नहीं विधेयक लाकर इसकी गारंटी सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कॉर्पोरेट घरानों के हाथों किसानों को बेचना चाहती है।

Encounter : मौत के बाद भी हथियार ताने पड़ा रहा दो लाख के इनामी नक्सली का शव

ताली व थाली बजाकर प्रदर्शन

बता दें कि कांग्रेस ने तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदेशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। जिसको देखते हुए पुलिस ने अयोध्या में कई कांग्रेसी नेताओं को नजरबन्द किया। दफ्तरों के घर पुलिस बल को तैनात किया गया है।

लल्लू के ये हैं आरोप

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केन्द्र सरकार को नींद से जगाने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर के किसान संगठन लंबे समय से आन्दोलनरत हैं। आन्दोलन के दौरान कई किसानों की दुखद मौतें हो चुकी हैं, लेकिन केंद्र सरकार किसानों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।

Exit mobile version