Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ: छेड़खानी के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Firing

Firing

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को आनन-फानन ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि महिलाओं से छेड़खानी करने के विवाद में फायरिंग हुई, जिसमें एक युवक घायल हो गया।

दरअसल, ये पूरा मामला लखनऊ के कृष्णानगर इलाके के पूरन नगर का है। जहां आज होली के दिन एक शख्स ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। घटना में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सोपोर: आतंकी गोलीबारी में PSO समेत दो की मौत, 4 पुलिसकर्मी निलंबित

बताया जा रहा है कि महिलाओं से छेड़खानी करने के विवाद में फायरिंग की घटना हुई। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी शख्स के साथ-साथ उसके पिता व चाचा को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के मुताबिक, गोली लगने से घायल हुए युवक पर कई मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है।

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में मिला युवक का शव, परिजनों को हत्या की आशंका

गौरतलब है आज होली का त्योहार है। प्रदेश में सुरक्षा-व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में लखनऊ में फायरिंग की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

Exit mobile version