Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लखनऊ में मूसलाधार बारिश से विधानसभा परिसर पानी-पानी, नगर निगम की छत लीक

Rain in Lucknow

Rain in Lucknow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मूसलाधार बारिश (Rain) से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन इसकी वजह से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मॉनसून की पहली बारिश (Rain) में ही शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। यहां तक कि विधानसभा परिसर (Vidhansabha) में भी बारिश का पानी भर गया है। इसके अलावा जिस नगर निगम के ऊपर शहर के नालों की सफाई का जिम्मा है, उसके मुख्यालय की छत भी बारिश के पानी में लीक हो गई है।

यूपी विधानसभा (UP Vidhansabha) में भरे पानी के वीडियो भी सामने आए हैं। यहां परिसर में दाखिल होती हुई गाड़ियां पानी में चलती हुई दिखाई दे रही हैं। विधानसभा से जो कर्मचारी निकल रहे हैं, वो घुटनों तक अपने कपड़ों को समेटे हुए हैं। ऐसी बारिश में सुरक्षाकर्मी भी अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।

यूपी विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इस बीच विधानसभा के परिसर में पानी भरने से विधायकों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से उनका आना-जाना भी बाधित हुआ है। भारी बारिश के चलते लखनऊ नगर निगम में भी पानी घुस गया है। यहां तक कि नगर निगम की छत भी लीक हो गई है, जिसकी वजह से निगम में जलभराव की स्थिति बन गई है।

हजरतगंज इलाके में भी भारी बारिश की वजह से सड़कें जलमग्न हो गई हैं। सड़कों पर पानी का सैलाब दिखाई दे रहा है। घुटनों-घुटनों तक पानी भरा हुआ है। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें हो रही हैं। यहां तक कि लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है।

लखनऊ में मॉनसून की ये पहली बारिश हुई है और पहली बारिश में ही राजधानी का ऐसा हाल हो गया है। यहां मुख्यालयों और दफ्तरों में भरे पानी को बाल्टियों से निकाला जा रहा है। अब सरकारों को दिल्ली की घटना से सबक लेकर पानी की निकासी के उचित प्रबंध करने चाहिए ताकि कोई बड़ी घटना न हो।

Exit mobile version