• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एम देवराज ने सीतापुर एवं लखीमपुर में समाधान शिविरों का किया निरीक्षण

Writer D by Writer D
14/09/2022
in उत्तर प्रदेश, लखीमपुर खीरी, सीतापुर
0
M Devraj

M Devraj

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उप्र पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष एम0 देवराज (M Devraj ) ने आज सीतापुर एवं लखीमपुर जनपदों में आयोजित उपभोक्ता समाधान शिविरों का निरीक्षण किया। तीन दिन से लगातार शिविरों में उपभोक्ताओं की समस्या और उनके समाधान का आंकलन कर रहे अध्यक्ष ने आज लखीमपुर जनपद के दूरदराज स्थित उपकेन्द्रों के शिविरों का जायजा लिया।

उपभोक्ताओं की समस्याओं के निदान में लापरवाही को लेकर आज सीतापुर जनपद के सिधौली के अधिशासी अभियन्ता सुधीर भारती एवं उपखण्ड अधिकारी अंकुर वर्मा को पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम0 देवराज (M Devraj ) ने जमकर फटकार लगायी एवं 10 दिन की समयसीमा तय करते हुये उपभोक्ताओं की समस्याओं को हल करने की चेतावनी दी। अध्यक्ष आज समाधान शिविर का निरीक्षण करने सिधौली स्थित 33/11 उपकेन्द्र पहुॅचे थे। वहॉ पर उपभोक्ताओं ने उनसे जो समस्यायें बतायी उस पर अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की। अटरिया के उपभोक्ता मनीश अवस्थी ने बताया कि मेरे यहॉ 1994 से कनेक्शन लगा है बिजली चल रही है, मैंने कई एप्लीकेशन दी है अवर अभियन्ता एवं एस0डी0ओ0 से मिलकर समस्या बतायी है, लेकिन अभी तक मीटर नहीं लगाया गया है। मैं बिल भी जमा कर रहा हॅू। इसी बीच विजिलेन्स ने भी 74 हजार रूपये का जुर्माना लगाया है इसमें मेरी क्या गलती है। इस प्रकरण पर अध्यक्ष ने उपभोक्ता की शिकायत की जॉचकर समस्या को हल कराने के निर्देश दिये।

उपभोक्ता पुत्तीलाल यादव का 33000 का बिल गलत आ रहा था। अध्यक्ष ने फोन से पूॅछा तो उन्होंने समस्या के निस्तारण में हीला हवाली की शिकायत की। उनका भी रीडिंग का बिल तत्काल ठीककर दिया गया। तकरहिया गांव के प्रमोद एवं असौंधन गांव के नन्दलाल ने बताया कि सौभाग्य योजना में गांव में जो कनेक्शन दिये गये उनमें मीटर नहीं लगा है इस कारण बिल नहीं आ रहा है इकट्ठा आयेगा तो बहुत बड़ी समस्या होगी।

अध्यक्ष (M Devraj) ने किशन, सरोज, तुलसीराम, टुल्लु से भी फोन पर बात कर फीड बैक लिया। यहॉ के कार्य से वे पूरी तरह असंतुष्ट दिखे। उन्होंने यहॉ के अधिशासी अभियन्ता एवं एस0डी0ओ को सुधरने एवं ठीक से कार्य करने की चेतावनी दी एवं फटकार लगायी।

उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

अध्यक्ष (M Devraj) ने सिधौली स्थित 132 के0वी0 ट्रांसमिशन उपकेन्द्र का भी निरीक्षण किया। यहॉ अवर अभियन्ता ने बताया कि कुर्सी रोड से कन्डूनी ट्रांसमिशन लाइन में विलम्ब हो रहा है उसको जुलाई में ही चालू होना था लेकिन उसमे विलम्ब हो रहा है, इस पर अध्यक्ष ने कार्यदायी संस्था को नोटिस भेजकर विलम्ब का कारण पूॅछने और संतोषजनक उत्तर न मिलने पर ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिये।

अध्यक्ष ने लखीमपुर शहर स्थित 33/11 उपकेन्द्र का भी निरीक्षण किया। यहॉ पर ज्यादातर शिकायते बिल संशोधन एवं मीटर खराबी की थी। उन्होंने रजिस्टर से नाम छांटकर उपभोक्ता हसीन अहमद को मिलाकर फीडबैक लिया। उपभोक्ता की बिल संशोधन की शिकायत ठीक हो गयी थी। लखीमपुर में ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के फूल बेहड उपकेन्द्र पर आयोजित समाधान शिविर का निरीक्षण किया। यहॉ पर उन्होंने अधिकारियों को उपभोक्ता समस्या के तत्काल निराकरण के निर्देश दिये।

Tags: lakhimpur newsM Devrajsamadhan saptahsitapur news
Previous Post

उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एके शर्मा

Next Post

30 किमी तक मचाया खूनी तांडव, पुलिस ने जारी किया हमलावरों की तस्वीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

11/02/2026
Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
UP Budget 2026-27: Suresh Khanna presented the state budget
Main Slider

UP Budget 2026-27: योगी सरकार ने पेश किया कुल 9.13 लाख करोड़ रुपये का राज्य बजट

11/02/2026
Next Post
Begusarai Attackers

30 किमी तक मचाया खूनी तांडव, पुलिस ने जारी किया हमलावरों की तस्वीर

यह भी पढ़ें

Supreme Court

संभल की जामा मस्जिद विवाद पर यूपी सरकार को SC का नोटिस, कुएं की पूजा पर लगाई रोक

10/01/2025

अगर जीवन में होना है सफल तो जरूर माने चाणक्य नीति की ये बातें

05/12/2020
CM Dhami

चारधाम सहित पूरे प्रदेश में विद्युत आपूर्ति को सुचारु रखने के दिये निर्देश: धामी

19/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version