Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

विद्युत दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष ने जारी किये दिशा-निर्देश

M Devraj

M Devraj

लखनऊ। सावन माह में विशेष रूप से विद्युत दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोक के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन अध्यक्ष एम देवराज (M Dev) ने 13 सूत्री दिशा निर्देश जारी किये हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों तथा नगर निकाय के महापौर, अध्यक्ष और सभासद को एलटी लाइन की ऊंचाई से अवगत कराया जाय। इसके साथ ही कांवड़ अवधि में स्थापित कंट्रोल रूम पूर्णत: क्रियाशील रहना चाहिए, पेट्रोलिंग भी नियमित रूप से किया जाए।

एम देवराज (M Devraj) ने निर्देश दिये कि जिला प्रशासन से अनुरोध किया जाए कि विद्युत लाइनों की ऊंचाई के मानक के संबंध में कांवड़ यात्रा आयोजकों को जानकारी दें और उस अनुसार वाहन की ऊंचाई को रखा जाए। कांवड़ियों के रुकने के स्थान पर जागरूकता से संबंधित पोस्टर लगाए जाएं। इसके अलावा स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से भी जागरूकता लाई जाए। लोगों को पोल की ऊंचाई से अवगत कराया जाए।

लापरवाही के कारण कहीं भी विद्युत दुर्घटना हुई तो होगी सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

इसके साथ ही जहां भी रोड मरम्मत के काम हाल में हुए हों, वहां के पोल और तार की ऊंचाई का निरीक्षण कर आवश्यकता अनुसार उसकी ऊंचाई को बढ़ाया जाए। ताकि खतरे की संभावना न रहे।

इसके साथ ही जाली से गार्डिंग भी सुनिश्चित की जाए। पोल के अर्थिंग को ठीक किया जाए। इससे पोल में करंट आने की घटनाएं नहीं होंगी। भीड़-भाड़ वाले इलाके में एल.टी लाइन पोलों की टेस्टर से रैंडम टेस्टिंग करायी जाए।

Exit mobile version