• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आप पर बरसेगी मां दुर्गा की कृपा, नवरात्रि में करें ये उपाय

Writer D by Writer D
04/04/2022
in धर्म, फैशन/शैली
0
Sharadiya Navratri

Sharadiya Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नवरात्रि (Nvaratri) का पर्व हिंदुओं का एक प्रमुख त्योहार है। इसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को चैत्र नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है।

चैत्र प्रतिपदा तिथि को घटस्थापना की जाती है और अष्टमी एवं नवमी तिथि पर कन्या पूजन के बाद व्रत का पारण किया जाता है। इस दौरान पूरे 9 दिनों तक देवी दुर्गा के अलग-अलग स्वरुपों की पूजा व व्रत किया जाता है। मान्यता है कि इस दौरान कुछ उपाय करने से शुभफल की प्राप्ति होती है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आप पर मां दुर्गा की कृपा बरसेगी और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में…

करें मां के इन रूपों की स्थापना

मां दुर्गा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए अपने घर के पूजा स्थान पर भगवती दुर्गा, भगवती लक्ष्मी और मां सरस्वती की मूर्ति या तस्वीर की स्थापना करें। इन भी को फूलों से सजाकर विधि विधान से पूजन करें।

नौ दिनों तक रखें उपवास

सच्चे मन और पूरे भक्ति भाव से नौ दिनों तक मां दुर्गा के स्मरण कर व्रत रखें। यदि सारे व्रत रखने की शक्ति न हो तो पहले, चौथे और आठवें दिन का उपवास अवश्य करें। ऐसा करने से आपको मां भगवती की विशेष कृपा होगी। नवरात्रि के 9 दिनों तक घर के मैन गेट पर माता लक्ष्‍मी के चरण अंदर की तरफ आते हुए बनाएं।

मां के नाम की ज्योत जरूर जलाएं

नौ दिनों तक अपने घर में मां के नाम की ज्योत जरूर जलाएं। साथ ही पूजा के समय नवार्ण मंत्र ऊं ऐ ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै का जप जरूर करें। बुरी नजर से बचाव के लिए नवरात्रि के नौ दिन अखंड ज्योत जलाएं। यदि ऐसा न कर सकें तो नौ दिन सुबह-शाम देवी के सामने घी में 4 लौंग डालकर दीया जलाएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अखंड ज्योति को आग्नेय दिशा यानी कि दक्षिण-पूर्व कोण की दिशा में रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा करने से परिवार के सदस्यों की बीमारियां दूर होती हैं और शत्रुओं पर विजय मिलती है।

दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करें

नवरात्रि के दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करना चाहिए। यदि किसी के पास कम समय है तो दुर्गा सप्तशती का संपूर्ण लाभ लेने के लिए सबसे पहले कवच, कीलक व अर्गला स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इसके बाद कुंजिका स्त्रोत का पाठ कर लें। ऐसा करने से दुर्गा सप्तशती के संपूर्ण पाठ का फल प्राप्त हो जाता है। कुंवारे लोग शीर्घ विवाह के लिए रोजाना अर्गला स्तोत्र व कीलकम् का पाठ करके देवी मां को कमल का पुष्प चढ़ाकर हलवा का भोग लगाएं। शाम के समय लाल आसन पर बैठकर विष्णु सहस्रनाम तथा ललिता सहस्रनाम का पाठ करें और रोजाना एक कमल का पुष्प माता को चढ़ाएं।

पूजा के लिए लाल रंग का आसन

पूजा करते वक्त हमेशा लाल रंग के आसन का ही इस्तेमाल करें। इस बात का ख्याल रखें कि आसन लाल रंग और ऊनी होना चाहिए। यदि आपके पास लाल रंग का आसन न हो तो कोई कंबल लें और उसपर लाल रंग का दूसरा कपड़ा बिछाकर उस पर बैठकर पूजा करें। पूजा पूरी होने के बाद आसम को प्रणाम करके उठाकर रख दें।

पूजा के समय लाल रंग के वस्त्र पहने

पूजा करते वक्त लाल रंग के वस्त्रों पहने। लाल रंग पहनना शुभ माना जाता है। इतना ही नहीं रोली का तिलक भी जरूर लगाएं। दरअसल, लाल रंग के कपड़े पहनने से आपको विशेष ऊर्जा प्राप्त होती है।

शहद मिलाकर मां को दूध अर्पित करें

मां दुर्गा को सुबह उठकर स्नान करने के बाद दूध में शहद मिलाकर मां को अर्पित करें। पूजा के स्थान के पास इसे रख दें और फिर उसे ग्रहण करने से आपको बल की प्राप्ति होगी।

नौ प्रकार के सूखे मेवों का प्रसाद चढ़ाएं

नवरात्रि में पूरे नौ दिन पांच प्रकार के सूखे मेवे लाल चुनरी में रखकर देवी को भोग लगाएं और बाद में इस प्रसाद को ग्रहण करें। ऐसा करने से आपकी मन की अधूरी आस पूरी हो जााएगी।

कन्याओं का पूजन करे

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी तिथि पर 9 कन्याओं का पूजन करने का विशेष फल मिलता है। इन नौ कन्याओं को मां दुर्गा के 9 स्वरुपों के समान माना जाता है। कन्याओं को भोजन कराते समय उत्तर या पूर्व दिशा की ओर बैठाकर भोजन कराएं और अपनी सामर्थ्य अनुसार भोजन करें। ऐसा करने से घर के सारे वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में बरकत आती है।

तिजोरी में रखें शुभ सामग्री

घर में सोने या चांदी की कोई भी शुभ सामग्री जैसे, स्वास्तिक, ॐ, श्री, कलश, दीपक, गरूड़ घंटी, पात्र, कमल, श्रीयंत्र, मुकुट, त्रिशूल आदि खरीदकर देवी मां को चढ़ाएं। नवरात्रि के अंतिम दिन उस सामग्री को गुलाबी कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।

Tags: Astrology tipsastrology tips in hindiChaitra Navratri 2022navratri remedies
Previous Post

Sri Lanka Crisis: पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, पद पर बने हैं प्रधानमंत्री

Next Post

गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमला, ATS ने शुरू की जांच

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pickle
Main Slider

खाने के साथ परोसे आलू का आचार, देखें रेसिपी

06/11/2025
Oxygen level
फैशन/शैली

ऑक्सीज़न लेवल को मेंटेन रखने के लिए डाइट में करें ये शामिल

06/11/2025
Beautiful
फैशन/शैली

बढ़ती उम्र में भी दिखेंगी खूबसूरत, अपनाएं ये टिप्स

06/11/2025
Periods
फैशन/शैली

अचानक बंद हुए पीरियड्स के लिए करें ये घरेलू नुस्खे

06/11/2025
skincare tips
फैशन/शैली

इस सीरम से खूबसूरती पर आएगा निखार

06/11/2025
Next Post
Murtaza

गोरखनाथ मंदिर में सुरक्षाकर्मियों पर हमला, ATS ने शुरू की जांच

यह भी पढ़ें

Divyang gets GST notice of 86 lakhs

महाविद्यालय शिक्षक को एमएलसी बनने का सपना दिखाकर ठगे लाखों रुपए

03/12/2021
CM Yogi

बड़े राज्य के विकास के लिए बड़ा विजन लेकर काम कर रही सरकार: सीएम योगी

06/12/2022
pizza bread roll

टिफिन में पैक करें पिज्जा ब्रेड रोल, बच्चों के चेहरे पर आएगी मुस्कान

20/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version