• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में जरूर रखें ये चीजें, बनी रहेगी देवी लक्ष्मी की कृपा

Writer D by Writer D
27/02/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
Maa Lakshmi

Maa Lakshmi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अक्सर कई लोगों के साथ देखा जाता हैं कि वो दिनभर मेहनत करते है लेकिन इसके बावजूद भी उनके घर में बरकत नहीं रहती हैं अर्थात कमाई के बावजूद भी घर में पैसा नहीं टिक पाता हैं और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। ऐसे में आपको जरूरत होती हैं कुछ ऐसी चीजों को घर में रखने की जो सकारात्मकता लाते हुए घर में खुशियों का संचार करें। आज हम आपको वास्तु में बताई गई ऐसी ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें घर में रखने से देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi)की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी और सभी दुख-दर्द दूर होंगे। तो आइये जानते हैं इन चीजों के बारे में…

गणेश जी की ऐसी प्रतिमा

गणेश जी यूं तो हर रूप में मंगलकारी हैं। लेकिन धन और सुख में बाधा को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां से सभी की दृष्टि इस पर बार-बार पड़े। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं।

मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) और कुबेर

देवी लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति आपके घर में जरूर होगी लेकिन धन में वृद्धि के लिए लक्ष्मी के साथ घर में कुबेर की मूर्ति या तस्वीर जरूर होनी चाहिए। क्योंकि लक्ष्मी धन का सुख देती हैं लेकिन आय के बिना धन का सुख संभव नहीं है। आय कुबेर प्रदान करते हैं। इसलिए दोनों एक दूसरे के पूरक माने जाते हैं। कुबेर महाराज उत्तर दिशा के स्वामी हैं इसलिए इन्हें हमेशा उत्तर दिशा में ही रखें।

घर में रखें यह शंख

वास्तु विज्ञान के अनुसार शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत क्षमता है। जहां नियमित शंख का घोष होता वहां के आस-पास की हवा भी शुद्ध और सकारात्मक हो जाती है। शास्त्रों में कहा गया है जिन घरों में देवी लक्ष्मी के हाथों में शोभा पाने वाला दक्षिणवर्ती शंख होता है वहां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है।

एकाक्षी नारियल

नारियल को श्रीफल कहा गया है। श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी इसलिए नारियल को देवी लक्ष्मी (Maa Lakshmi) का स्वरूप माना गया है। इनमें एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है।जिस घर में इसकी नियमित पूजा होती है वहां नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकाक्षी नारियल जिसके पास होता है उस पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और उसके जीवन में कभी आर्थिक संकट नहीं आते हैं।

बांसुरी

बांसुरी को वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर उपाय माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। अगर सोने अथवा चांदी का बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास बना रहता है। शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाना शुभ फलदायी होता है।

Tags: AstrologyAstrology tipsmaa lakshmiVastu
Previous Post

भूलकर भी बिस्तर के नीचे न रखें ये सामान, घिर जाएंगे इन परेशानियों से

Next Post

होली’ पर मेहमानों को खिलाएं घर में बनी ‘गुजिया’ और ‘नारियल के लड्डू

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunglasses
फैशन/शैली

इस गर्मी खरीदें ये लेटैस्ट डिजाइन के सनग्लासेस, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

07/04/2026
फैशन/शैली

गर्मियों में इस तरह लगाएं कुलनेस के साथ स्टाइल का तड़का

07/04/2026
Buttermilk
फैशन/शैली

गर्मियों में छाछ पीने के होते है गजब के फायदे

07/04/2026
Cake
खाना-खजाना

सभी का फेवरेट है केक, जानें अंडे रहित केक की रेसिपी

07/04/2026
Marriage
Main Slider

पति के लिए वरदान होती है ‘ऐसी’ पत्नियां, जानें वो खास गुण

01/04/2026
Next Post
Coconut Gujiya

होली' पर मेहमानों को खिलाएं घर में बनी 'गुजिया' और 'नारियल के लड्डू

यह भी पढ़ें

OM Birla

विधायी निकायों का मूल्यांकन व तुलनात्मक आकलन किया जाएगा: ओम बिरला

21/01/2026
AK Sharma

शांति कुंज गाय घाट पर एके शर्मा ने भगवान शिव का किया पूजन-अर्चन

26/08/2023
noida accident

तेज रफ्तार डम्फर की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक गिरफ्तार

28/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version