Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

उत्तराखंड भाजपा के नए अध्यक्ष बने मदन कौशिक, मंत्रिमंडल विस्तार आज

मदन कौशिक

मदन कौशिक

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने मदन कौशिक को पार्टी की उत्तराखंड इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

गोरखपुर: सीएम योगी ने लगाया जनता दरबार, सुनी 200 लोगों की समस्याएं

यह जानकारी शुक्रवार को पार्टी के महासचिव अरुण सिंह ने दी है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गयी है। श्री कौशिक को श्री बंशीधर भगत के स्थान पर नियुक्त किया गया है। श्री कौशिक प्रदेश सरकार में मंत्री सहित विभिन्न पदों पर रहे हैं। बता दें कि श्री भगत की जनवरी में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश पर एक आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद उनकी बहुत आलोचना झेलनी पड़ी थी।

ये हैं संभावित मंत्रियों के नाम

नरेंद्र नगर से विधायक सुबोध उनियाल , बाजपुर से विधायक यशपाल आर्य, चौबट्टाखाल से विधायक सतपाल महाराज, बदरीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट , खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी, यमकेश्वर से विधायक ऋतु खंडूरी, कालाढूंगी से विधायक बंशीधर भगत, हरिद्वार ग्रामीण से विधायक यतीश्वरानंद, डीडीहाट विधायक से विशन सिंह चुफाल, कोटद्वार से विधायक हरक सिंह रावत और श्रीनगर से विधायक धनसिंह रावत को मंत्री बनाए जाने की संभावना है।

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार किया जाएगा। जब हमें दिल्ली (केंद्रीय नेतृत्व) से नाम प्राप्त हो जाएंगे तो वह आज दोपहर बाद शपथ ले लेंगे। संसदीय बोर्ड इस पर चर्चा कर रहा है। वे हमें वे नाम भेजेंगे, जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। 11 मंत्री शपथ लेंगे।

तीरथ सिंह रावत  को पोर्टफोलियो बांटना भी नहीं होगा आसान

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के पास लोक निर्माण विभाग, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, ग्राम विकास, ऊर्जा सहित करीब 40 विभाग थे। अभी यह साफ नहीं है कि तीरथ सिंह रावत अपने पास कितने विभाग रखते हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग, ऊर्जा, पर्यटन, पंचायत, स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा, सहकारिता जैसे विभागों के लिए लॉबिंग होती रही है। ऐसे में पोर्टफोलियो बांटना भी तीरथ के लिए आसान नहीं होगा।

 

Exit mobile version