Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

हत्या की फर्जी खबर देने वाला सिरफिरा गिरफ्तार, भेजा जेल

arrested

arrested

लखनऊ। पुलिस कण्टोल रूम 112 डायल कर हत्या की फर्जी सूचना देने वाले सरफिरे में ठाकुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सर्विलांस के जरिए पुलिस ने आरोपित को दबोचा है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूर्व में कई बार हत्या की फर्जी सूचना मिलने पर पुलिस टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पडा था। आरोपित आये दिन 112 नम्बर डायल कर हत्या की सूचना कण्टोल रूम में देता था। पुलिस घटना स्थल पहुंचती थी, जहां हत्या की सूचना फर्जी निकलती थी। इस पर पुलिस ने सूचना देने वाले की जानकारी हासिल करना शुरू की थी।

PFI सदस्य रऊफ शरीफ को मथुरा कोर्ट ने एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

रविवार सुबह सर्विलांस के जरिए आरोपित की लोकेशन बालागंज चैराहे के आस-पास आ रही थी। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित की गिरफ्तारी के लिए बालागंज चैराहे पर रविवार को सुबह घेराबन्दी कर ली थी। कुछ ही देर में मौके पर आरोपित पहुंच गया। चैराहे पर भारी पुलिस बल देख आरोपित भागने का प्रयास करने लगा। इस पर पुलिस टीम ने आरोपित को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम आलमनगर अशोक विहार तालकटोरा निवासी निहाल बताया है। पूछताछ में आरोतिप ने कबूला कि वह पुलिस को परेशान करने के लिए हत्या की फर्जी सूचना देता था। अन्य जानकारियां हांसिल कर पुलिस ने आरोपित को जेल रवाना किया हैं।

Exit mobile version