• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तोड़ते समय माधव सिनेमा हॉल का छज्जा दीवार समेत गिरा, दो मजदूरों की मौत

Writer D by Writer D
23/07/2023
in उत्तर प्रदेश, अमरोहा, क्राइम
0
balcony fell

balcony fell

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अमरोहा। जिले में बड़ा हादसा हुआ है। नगर के आजाद रोड स्थित माधव सिनेमा हॉल की पुरानी बिल्डिंग की दीवार को तोड़ते समय छज्जे समेत दीवार गिर (Balcony Fell) गई। मलबे के नीचे दबकर नौ मजदूर घायल हो गए। हादसे में दो की मौत हो गई। दोनों मजदूरों को अचेत अवस्था में मलबे से निकाला गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। डीएम, एसपी समय तो आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फिलहाल जेसीबी के द्वारा मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है। अमरोहा नगर के रहने वाले कमलेश चंद अग्रवाल का आजाद रोड पर माधव सिनेमा हॉल है।

पिछले तीन महीने से सिनेमा हॉल की पुरानी बिल्डिंग तोड़कर नया निर्माण कराया जा रहा था। सिनेमा हॉल को तोड़ने और नए निर्माण करने के लिए जहीर नाम के ठेकेदार को काम सौंपा गया था। रविवार की सुबह करीब नौ मजदूर सिनेमा हॉल की पुरानी दीवार तोड़ने का कार्य कर रहे थे। करीब 12 फिट ऊंची दीवार में छह फिट का छज्जा भी था।

तोड़ते समय अचानक दीवार छज्जे समेत भरभरा कर गिर (Balcony Fell) पड़ी। इस दौरान छज्जे और दीवार के मलबे के नीचे सभी मजदूर दब गए। करीब सात मजदूरों ने जैसे-तैसे मलबे से निकलकर अपनी जान बचाई। जबकि दो मजदूर याशीन और रफीक निवासी काली पगड़ी नीचे दबे रहे।

हादसे जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और जेसीबी से मलबे को हटाने का कार्य शुरू कर दिया।बमुश्किल दोनों मजदूरों को अचेत अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Tags: Amroha newscrime newsup news
Previous Post

इस दिन मनाई जाएगी नाग पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त और महत्व

Next Post

तेजी से बढ़ रहा है यमुना का जलस्तर, आज शाम तक नदी फिर पार कर सकती है खतरे का निशान

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय बजट विकसित भारत की दिशा में मजबूत आधार : उप मुख्यमंत्री

07/02/2026
Rajit Ram
उत्तर प्रदेश

राजित राम ने उद्यानिकी खेती के माध्यम से अयोध्या जिले का नाम रोशन किया

07/02/2026
Power Supply
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में बिजली आपूर्ति में व्यापक सुधार

07/02/2026
BIDA
उत्तर प्रदेश

बीडा क्षेत्र के विकास के लिए 23,590 एकड़ भूमि का अधिग्रहण

07/02/2026
Janta Darshan becomes a life-giving relief center in Rampur
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के विजन ने बदली किस्मत, रामपुर में जनता दर्शन बना जीवनदायिनी राहत केंद्र

07/02/2026
Next Post
Yamuna

तेजी से बढ़ रहा है यमुना का जलस्तर, आज शाम तक नदी फिर पार कर सकती है खतरे का निशान

यह भी पढ़ें

crime

बांग्लादेश में मौत की सजा पा चुका अपराधी दिल्ली में गिरफ्तार

27/12/2020
Sandhya Arghya

आज से शुरू 4 दिन का महापर्व छठ, जानें नहाय-खाय, खरना की तिथि

25/10/2025
सुशांत सिंह राजपूत कृति सेनन

सुशांत सिंह राजपूत के बहनोई ने अकिंता लोखंडे और कृति सैनन को लेकर कही ये बात

11/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version