सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के वनांचल क्षेत्र कुसमी तहसील के नायब तहसीलदार पर कुल्हाड़ी से अज्ञात हमलावर ने प्राणघातक हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए रीवा ले जाया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कुसमी के नायब तहसीलदार लवलेश मिश्रा पर उनके शासकीय आवास में कल शाम अज्ञात व्यक्ति द्वारा घुसकर कुल्हाड़ी से हमला किया गया।
इंदौर : शिवसेना नेता रमेश साहू की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
हमले में नायब तहसीलदार के सिर पर गंभीर चोट आई है। नायब तहसीलदार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। आनन-फानन में नायब तहसीलदार को सीधी के लिए रेफर किया गया है। जहां से उन्हें उपचार के लिए रीवा ले जाया गया है।
गलती पर या जानकारी छुपाने को लेकर बढ़ेगा जुर्माना, सजा के प्रावधानों को हटाने की तैयारी
पुलिस ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच आरंभ कर दी है।









