Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

मध्य प्रदेश उपचुनाव : कांग्रेस ने दूसरी सूची में नौ उम्मीदवारों का ऐलान

कांग्रेस Congress

कांग्रेस

भोपाल। मध्य प्रदेश में आगामी उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने नौ विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हालांकि, इन उपचुनावों की तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है। माना जा रहा है चुनाव आयोग 29 सितंबर को इन चुनावों की तारीख की घोषणा कर सकता है।

यूपी विधानसभा उपचुनाव : कांग्रेस ने दो प्रत्याशी किए घोषित, इन पर लगाया है दांव

यह कांग्रेस की दूसरी सूची है। इसके अनुसार जौरा विधानसभा सीट से पंकज उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया गया है वहीं, सुमावली से अजब कुशवाहा को मौका दिया गया है। ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार उम्मीदवार होंगे तो पोहरी विधानसभा सीट से हरिबल्लभ शुक्ला कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इसके अलावा कांग्रेस ने सुरखी विधानसभा सीट से हाल ही में भाजपा से आईं पारुल साहू कौ मौका दिया है। तो मंधाता से उत्तम राज नारायण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। बडनावर से अभिषेक सिंह टिंकू बाना कांग्रेस प्रत्याशी होंगे तो सुवासरा के राकेश पाटीदार ताल ठोकेंगे।

इससे पहले 11 सितंबर को कांग्रेस ने 15 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। बता दें कि देश में अभी 64 विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

 

Exit mobile version