• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ-2025: नया स्वरूप लेने लगी कुंभ नगरी

Writer D by Writer D
22/10/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) के लिए प्रयागराज की तस्वीर बदलना प्रारंभ हो गई है। कुंभ नगरी और गंगा, यमुना व संगम के घाटों पर कार्यों की गति तेज हो गई है। सीएम योगी की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा शहर में चल रहे सौंदर्यीकरण और विकास के कार्यों को 15 नवंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं, मेला प्रशासन द्वारा भी मेला क्षेत्र के कार्य 15 दिसंबर तक पूरे हो जाएंगे।

गंगा का जल उतारने के साथ ही मेला क्षेत्र में भूमि को समतल करने का कार्य तेज गति से शुरू रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में बिजली के खंभे गाड़े जा रहे हैं। बिजली के तारों को खींचा जा रहा है और लाइटें लगाई जा रही हैं। परेड ग्राउंड में मेला प्राधिकरण का बड़ा कार्यालय बनना प्रारंभ हो गया है। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर अभी से कमर कस ली है। पुलिस के जवान मेला क्षेत्र में पहुंच चुके हैं और उनके लिए बैरकों का निर्माण हो गया है। इन दिनों पुलिस की मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ट्रेनिंग चल रही है।

पीडब्ल्यूडी ने पांटून पुल बनाना शुरू कर दिए हैं। जैसे-जैसे गंगा का जल कम होगा, इस कार्य को और गति दी जाएगी। फिलहाल ओल्ड जीटी रोड पर दो, गंगोली शिवालय मार्ग और हरिशचंद्र मार्ग घाट पर एक-एक पांटून पुल का निर्माण प्रारंभ हो चुका है। इस बार 30 पांटून पुल बनाए जाएंगे।

शहर में वॉल पेंटिंग के अलावा चौराहों का सुंदरीकरण तेज गति से चल रहा है। प्रमुख सड़कों का पुनर्निर्माण हो रहा है। अधिकांश सड़कें बनाई जा चुकी हैं। घाटों के आसपास भी सड़कों को बनाया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो और आवागमन सुचारू बना रहे।

महाकुंभ 2025 के निर्माण कार्यों से बढ़ी प्रयागराज में होटल्स व होम स्टे की मांग

4200 हेक्टेयर में बन रहे मेला क्षेत्र में 10,000 से अधिक संस्थाएं अपने टेंट लगाने वाली हैं। मेला क्षेत्र के कार्यों को देख रहे एक अधिकारी ने बताया कि महाकुंभ में एक लाख से अधिक टेंट लगेंगे। कल्पवासियों के लिए खाक चौक, दंडीबाड़ा, आचार्य बाड़ा, प्रयागवाल में व्यवस्था रहेगी।

अपर कुंभ मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी कार्य समय तक पूर्ण कर लिए जाएं, ताकि महाकुंभ में आने वाले कल्पवासियों, श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री जी की मंशा के अनुरूप सभी कार्य तेजी से संपन्न हो रहे हैं और सभी को डेडलाइन के पहले समाप्त कर लिया जाएगा।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Prayagraj Newsup news
Previous Post

शेयर मार्केट में भूचाल, निवेशकों के डूबे 9 लाख करोड़

Next Post

शानदार जल प्रबंधन के लिए उत्तर प्रदेश को मिला राष्ट्रीय जल अवार्ड

Writer D

Writer D

Related Posts

'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Savin Bansal
राजनीति

जिला प्रशासन की दर से नहीं लौटता कोई खाली, सब जगह से थकहार संजीव पहुंचा था डीएम द्वार

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
R. Rajesh Kumar
राजनीति

बदलेगा केदारघाटी और जोशीमठ का इंफ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन सुविधाओं के विस्तार पर सरकार का फोकस

21/05/2026
Next Post
National Water Award

शानदार जल प्रबंधन के लिए उत्तर प्रदेश को मिला राष्ट्रीय जल अवार्ड

यह भी पढ़ें

Kedarnath Yatra route

केदारनाथ यात्रा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में प्रशासन कर रहा है त्वरित कार्रवाई

04/07/2025

राफेल की दूसरी स्क्वाड्रन हाशिमारा एयर बेस पर तैनात, जानें कितनी खतरनाक हैं ये हथियार… 

26/07/2021
Terrorists fired

सोपोर: नगर परिषद ऑफिस में आंतकियों ने की फायरिंग, एक पार्षद की मौत, पुलिसकर्मी शहीद

29/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version