• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गंभीर और क्रॉनिक किडनी रोगियों के लिए महाकुम्भ बन रहा जीवनरक्षक

Writer D by Writer D
14/02/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में जहां श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं, वहीं योगी सरकार ने उनकी स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं। गंभीर और क्रॉनिक किडनी रोगियों के लिए यहां एसआरएन अस्पताल में अत्याधुनिक डायलिसिस सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां 10 डायलिसिस मशीनें चौबीसों घंटे कार्यरत हैं। जहां योगी सरकार के निर्देश पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) के मेले में श्रद्धालुओं को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

उच्च आणविक भार वाले टॉक्सिन्स को भी हटाने में सक्षम मशीनें यहां लगाई गई हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही हैं। यहां मल्टी ऑर्गन फेल्योर समेत शॉक, जलने, वाले मरीजों के लिए कन्टिन्यूअस रेनल रिप्लेसमेंट थेरेपीज (सीआरआरटी) की भी सुविधा मौजूद है।

हाई-टेक डायलिसिस सेवाओं से मरीजों को जीवनदान

महाकुम्भ नगर में आने वाले श्रद्धालुओं के मद्देनजर एसआरएन अस्पताल में आधुनिक डायलिसिस यूनिट स्थापित की गई है। जिसके माध्यम से सामान्य तौर पर हर महीने 1,000 से अधिक डायलिसिस की जाती है। अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनें उच्च आणविक भार वाले टॉक्सिन्स को भी हटाने में सक्षम हैं, जो सामान्य मशीनें नहीं कर पातीं।

कन्टिन्यूअस रेनल रिप्लेसमेंट थेरेपी गंभीर रोगियों के लिए वरदान

अस्पताल में कन्टिन्यूअस रेनल रिप्लेसमेंट थेरेपी मशीन भी उपलब्ध हैं। जो शॉक, जलने और मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो रही है। यह मशीन 7-10 दिनों तक लगातार कार्य कर सकती हैं। वहीं, महाकुम्भ में आने वाले मरीजों को निर्बाध डायलिसिस सुविधा देने के लिए अस्पताल में अस्थायी और स्थायी सेंट्रल वीनस कैथेटराइजेशन की सुविधा दी जा रही है।

अल्ट्रा-प्योर आरओ वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से सुरक्षित डायलिसिस

यहां 1000 लीटर प्रति घंटे क्षमता वाला आरओ वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया गया है। जो 99.9% शुद्ध पानी तैयार करता है। यह पानी बैक्टीरिया, वायरस और एंडोटॉक्सिन्स से मुक्त होता है। जिससे प्रत्येक डायलिसिस पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी बनता है।

हेपेटाइटिस और एचआईवी मरीजों को भी डायलिसिस सुविधा

अस्पताल में हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी और एचआईवी संक्रमित मरीजों के लिए भी अलग से डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई गई है। महाकुम्भ (Maha Kumbh) के मरीजों को यहां मिलने वाला उपचार कई बड़े निजी अस्पतालों में भी उपलब्ध नहीं है।

योगी सरकार की पहल पर श्रद्धालुओं को राहत : डॉ. अरविंद

नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. अरविंद गुप्ता ने कहा कि महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय मरीज बिना किसी रुकावट के डायलिसिस सेवा प्राप्त कर रहे हैं। मरीजों की देखरेख के लिए दो अन्य वरिष्ठ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. संतोष मौर्य और डॉ. सौम्या गुप्ता की टीम लगातार मॉनिटरिंग के लिए तैनात हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में हमारा लक्ष्य सिर्फ इलाज ही नहीं, बल्कि मरीजों का जीवन बेहतर बनाना है।

Tags: maha kumbh
Previous Post

जापान की यामानाशी हाइड्रोजन कंपनी उत्पादन, आपूर्ति, बिक्री व अन्य सेवाओं में करेगी सहयोग

Next Post

विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ इन्वेस्ट हब के रूप विकसित हो रहा लखनऊ- राजनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
Manisha Rawat
उत्तर प्रदेश

डबल इंजन सरकार ने बनाया मनीषा रावत को चॉकलेट निर्माता

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

गोसेवा में रमे सीएम योगी, गोवंश को खिलाया गुड़-रोटी

03/03/2026
CM Dhami
Main Slider

अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों का मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण

03/03/2026
Next Post
Rajnath Singh

विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ इन्वेस्ट हब के रूप विकसित हो रहा लखनऊ- राजनाथ

यह भी पढ़ें

akhilesh yadav

भाजपाईयों ने कभी शहादत नहीं दी, वो शहीदों का सम्मान करना क्या जानें : अखिलेश

09/08/2021
Will Parth Samthaan be seen in Bigg Boss 15, read full news

क्या पार्थ समथान बिग बॉस 15 में नज़र आएंगे, पढ़े पूरी खबर

05/06/2021
Prashant Kishore

प्रशांत किशोर ने कांग्रेस में शामिल होने से किया इंकार, बोले- मुझसे ज्यादा पार्टी को नेतृत्व की जरूरत

26/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version