• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाकुंभ के दौरान शहर को जाम से मुक्ति दिलाएगा “रिवर फ्रंट”

Writer D by Writer D
25/10/2024
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, राजनीति
0
Maha Kumbh

Maha Kumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) को दिव्य, भव्य और नव्य स्वरूप देने के लिए योगी सरकार कई नए कदम उठा रही है। गंगा किनारे रिवर फ्रंट का निर्माण भी इसी का हिस्सा है, जिसका निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और यह 15 नवंबर तक आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

जाम की समस्या से मिलेगी निजात

प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ (Maha Kumbh) में 40 करोड़ से अधिक पर्यटकों और श्रद्धालुओं के कुंभ नगरी पहुंचने का प्रशासन का अनुमान है। इनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए एक तरफ जहां शहर के अंदर और बाहर की सड़कों के चौड़ीकरण का काम तेजी से हो रहा है तो वहीं गंगा किनारे आवागमन का एक और विकल्प भी तैयार किया जा रहा है।

गंगा नदी के किनारे रिवर फ्रंट के निर्माण से श्रद्धालुओं को बड़ी सहूलियत मिलने जा रही है। अपर कुंभ मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी का कहना हैं कि मुंबई की मरीन ड्राइव की तर्ज पर प्रयागराज में भी गंगा किनारे लगभग 15.25 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। 213 करोड़ की लागत से इसका निर्माण हो रहा है। फिलहाल इसका 70 फीसदी निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। 15 नवंबर के पहले यह बनकर तैयार हो जाएगा।

गंगा नदी के दोनों तरफ रिवर फ्रंट बनकर हो रहा तैयार

कुंभ (Kumbh) क्षेत्र में भीड़ को व्यवस्थित करने में रिवर फ्रंट मददगार साबित होगा। सिंचाई विभाग और अन्य सहयोगी विभागों के सहयोग से इसका निर्माण किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के सीनियर इंजीनियर रमेश कुमार सिंह के मुताबिक कुंभ क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए गंगा नदी के दोनों किनारों पर तैयार हो रहे इस रिवर फ्रंट का निर्माण आम सड़कों से बिलकुल अलग है।

महाकुंभ 2025: अत्यधिक भीड़ भी नहीं बनेगी ‘आस्था की डुबकी’ लगाने में रुकावट

इसका निर्माण इंटरलॉकिंग, बोल्डर क्रेट से किया जा रहा है जिसमे स्लोप पिचिंग का कार्य भी होगा। इस सड़क को आदर्श सड़क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके किनारे बेंच लगाई जाएगी। कई जगह जगह पर सेल्फी प्वाइंट का भी निर्माण होगा।

इन क्षेत्रों में हो रहा है रिवर फ्रंट का निर्माण

गंगा नदी के किनारे बन रहे इस रिवर फ्रंट का निर्माण कई इलाकों में हो रहा है। इनमें रसूलाबाद घाट से नागवासुकी मंदिर तक, सूरदास से छतनाग तक, कर्जन ब्रिज के समीप महावीर पुरी तक का निर्माण कार्य अभी चल रहा है।

रिवर फ्रंट के निर्माण हो जाने से संगम पर आने वाली दूरी कम हो जाएगी। इसके साथ ही आने वाले पर्यटकों को काफी सहूलियत मिलेगी। देखा जाए तो प्रयागराज में सबसे ज्यादा श्रद्धालु संगम घूमने के लिए जाते हैं. ऐसे में रिवर फ्रंट का निर्माण हो जाने से वह संगम के साथ ही प्रयागराज का कोना-कोना देख सकेंगे।

Tags: maha kumbhMaha Kumbh 2025Prayagraj News
Previous Post

राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंची, सीएम साय ने किया स्वागत

Next Post

यूपी के बागवानों को और बेहतर मिलेंगे आम के दाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Bundelkhand
उत्तर प्रदेश

बुंदेलखंड की 90 हजार ग्रामीण महिलाओं ने किया दो हजार करोड़ से अधिक का कारोबार

30/03/2026
Kanya Sumangala Yojana
उत्तर प्रदेश

कन्या सुमंगला योजना से बदली तस्वीर: अमेठी की 23 बेटियों को मिली नई उड़ान

30/03/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों को बनाएगी “धुरंधर”

30/03/2026
CM Dhami
Main Slider

काशीपुर में चैती मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने मंदिर विकास और सौंदर्यीकरण की घोषणा की

30/03/2026
CM Yogi
Main Slider

समाजवाद के नाम पर ‘परिवारवादी’ खा जाते थे गरीबों का हकः मुख्यमंत्री

30/03/2026
Next Post
Mango

यूपी के बागवानों को और बेहतर मिलेंगे आम के दाम

यह भी पढ़ें

आथिया की शादी की चर्चा के बीच सुनील शेट्टी ने कह दी ये बात…

12/05/2022
CM Vishnudev

छत्तीसगढ़ अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि पोषण और नवाचार का बन रहा है वैश्विक ब्रांड: CM विष्णुदेव

05/11/2025
GST

नवंबर में जीएसटी संग्रह ने तोड़ा अक्टूबर का रिकॉर्ड, 1.31 लाख करोड़ के पार पहुंचा

01/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version