Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम साय को घी में तौलकर महाकुल समाज ने किया सम्मान

CM Vishnudev Sai

CM Vishnudev Sai

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishudev Sai) शनिवार को जशपुरनगर के फरसाबहार ब्लाक के तमामुंडा के गिरी गोवर्धन पर्वत में आयोजित महाकुल समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा और झारखंड से बड़ी संख्या में महाकुल समाज के सदस्य जुटे थे।

इस दौरान गिरी गोवर्धन धाम में मुख्यमंत्री (CM Vishudev Sai) ने सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप, अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के राष्ट्रीय कार्यालय का लोकार्पण किया। इस मौके पर सीएम विष्णुदेव साय को महाकुल समाज के लोगों ने घी से तौलकर उनका सम्मान किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लौटाया मीसा बंदियों का सम्मान, बहाल की सम्मान राशि

मुख्यमंत्री साय (CM Vishudev Sai) ने सभा को संबोधित करते हुए कि आप लोगों ने जो स्वागत किया है उसे मैं हमेशा याद रखूंगा। मेरा अनेक जगह स्वागत फलों से, धान से, लड्डुओं, मिठाईयों आदि सामग्रियों से वजन कर किया गया है। मेरे पूरे राजनैतिक जीवन में पहली बार स्वागत घी से तौल कर किया गया। इसके लिए मैं पूरे यदुकुल समाज का आभारी रहूंगा।

Exit mobile version