Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महंत कल्याणदास जी महाराज हुआ निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

उत्तर प्रदेश की पौराणिक नगरी चित्रकूट में बड़ा अखाड़ा के महंत कल्याण दास का गुरुवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। सुबह करीब आठ बजे शिष्यों ने कक्ष में उन्हें ब्रह्मलीन पाया। इसकी जानकारी होते ही संत समाज में दुख की लहर दौड़ गई, वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी ट्वीट करके दुख जताया है।

हालांकि अभी महंत के निधन की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। एडिशनल एसपी शैलेंद्र कुमार राय पुलिस बल के साथ आश्रम पहुंच गए हैं। अंतिम संस्कार से पहले गोंडा से बेटे काे बुलाया गया है, जिनका इंतजार किया जा रहा है।

बड़ा अखाड़ा कामतानाथ तृतीय मुखार बिंद में महंत कल्याण दासजी महाराज बीते 12 साल से महंत नियुक्त थे। कुछ दिन पहले वह सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मिलने गए थे। उन्होंने सीएम से अखाड़ा को गोरक्षापीठ गोरखपुर के आधीन करने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन मुख्यमंत्री ने संत परंपरा के अनुसार कार्य करने की बात कही थी।

गुरुवार सुबह काफी देर तक मंहत कल्याण दासजी महाराज कक्ष से बाहर नहीं आए तो करीब आठ बजे शिष्य पहुंचे और उन्हें ब्रह्मलीन पाया। इसकी जानकारी मिलते ही संत समाज में दुख का माहौल बन गया। वहीं सूचना के बाद एएसपी शैलेंद्र कुमार भी पहुंच गए और उन्होंने कक्ष को सील करा दिया। पुलिस ने पुत्र को सूचना दी है, वह गोंडा से चित्रकूट के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं बड़ा अखाड़ा में संतों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया है।

प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाए : पीएम मोदी

कुछ दिन पहले महंत कलयाणदास जी महाराज ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। उनके ब्रह्मलीन होने की जानकारी पर सीएम ने दुख जताया है। सीएम ने ट्वीटर अकाउंट पर लिखा है- बड़ा अखाड़ा, चित्रकूट के महंत श्री कल्याण दासजी महाराज का ब्रह्मलीन होना अत्यंत दुःखद है। उनका गोलोक गमन आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

Exit mobile version