Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर, मेदांता के ICU में भर्ती

Mahant Nritya Gopal Das

Mahant Nritya Gopal Das

लखनऊ। अयोध्या में छोटी छावनी के महंत नृत्य गोपाल दास (Nritya Gopal Das) को यूरिन से जुड़ी समस्या होने पर रविवार शाम मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें खाने में भी दिक्कत है। आईसीयू में भर्ती महंत का उपचार डॉ. दिलीप दुबे की निगरानी में किया जा रहा है।

मेदांता के चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि महंत का उपचार कुछ दिन से ग्वालियर में चल रहा था। स्थिति में सुधार नहीं होने पर शाम को उन्हें मेदांता अस्पताल में लाया गया।

कालिंदी एक्सप्रेस को धमाके से उड़ाने की साजिश, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

आईसीयू में भर्ती महंत (Nritya Gopal Das) की हालत गंभीर बनी हुई है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है। महंत इससे पहले भी यहां भर्ती होकर इलाज करा चुके हैं।

Exit mobile version