Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाराष्ट्र: पूर्व सीएम देवेन्द्र फडणवीस कोविड-19 पॉजिटिव, हुए आइसोलेट

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेशन में कर लिया है। इसकी जानकारी फडणवीस ने ट्वीट कर दी है।

जदयू : तेजस्वी 9 नवंबर को जन्मदिन मनाएं, हम 10 को जीत का जश्न मनाएंगे

फडणवीस ने ट्वीट करते हुए कहा, लॉकडाउन के दौरान में मैंने हर दिन काम किया है। लेकिन, अब भगवान चाहते हैं कि कुछ दिनों का ब्रेक लूं। मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं और आइसोलेशन में हूं। डॉक्टरों के निर्देश पर मैं सभी दवाएं और इलाज ले रहा हूं।

इसके साथ ही फडणवीस ने कुछ दिनों से दौरान अपने संपर्क में आए लोगों से कोविड-19 जांच कराने को भी कहा है।

कि इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता शाहनवाज हुसैन, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार विधानसभा चुनावों के लिए रैली करते वक्त कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद शाहनवाज एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हुए थे। शाहनवाज बीजेपी के स्टार प्रचारक नेताओं में से एक हैं। उन्होंने भी खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी ट्वीट कर दी थी।

Exit mobile version