Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महाराष्ट्र : रायगढ़ में बहुमंजिला इमारत गिरी, 60 परिवार मलबे में फंसे होने की आशंका

इमारत गिरी

रायगढ़ में बहुमंजिला इमारत गिरी

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ के म्हाड में पांच मंजिला इमारत गिर गई। एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल इमारत में कई लोगों के फंसे होने की जानकारी मिल रही है।

दमकल विभाग के कर्मचारी राहत एवं बचाव कार्य मे जुटे हुए हैं। लोगों को मलबे से निकाला जा रहा है। दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंच गए हैं।

यह घटना सोमवार शाम 7 बजे की है। मलबे में 70 से 80 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। रायगढ़ में लगातार हो रही बारिश के चलते यह घटना हुई।

मुंबई से एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। टीम को वहां पहुंचने में 4 से 5 घंटे लग सकते हैं। फिलहाल लोकल पुलिस और दमकल विभाग बचाव कार्य में लगा हुआ है।

Exit mobile version