• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डबल इंजन की सरकार में महाराष्ट्र दोगुनी गति से करेगा विकास : मुख्यमंत्री

Writer D by Writer D
07/11/2024
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

साेलापुर/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के तहत सोलापुर उत्तर से भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार देशमुख के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने सोलापुर में राजस्थानी समाज सम्मेलन में बड़ी संख्या में आये प्रवासी राजस्थानियों से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन व वोट देकर विधानसभा चुनाव में विजयी बनाने की अपील की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद आये परिवर्तन को सभी ने देखा है। गरीब कल्याण की योजनाएं, सीमाओं की सुरक्षा, आतंकवाद और नक्सलवाद का खात्मा और दुनिया में बढ़ता हुआ भारत का गौरव इसका प्रमाण है। प्रवासी राजस्थानी कर्मभूमि से जन्मभूमि तक जुडे़ रहते हैं। देश व विदेश में अपनी कड़ी मेहनत से मारवाड़ियों ने विशेष स्थान बनाया हैं। मारवाड़ी देश की संस्कृति, विचार और निर्माण से जुड़ा हुआ हैं। राष्ट्र निर्माण में मारवाड़ियों का अहम योगदान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जाति और पंथ के नाम पर वोट मांगा है। हमेशा विभाजन करने का काम किया है। कांग्रेस ही भ्रष्टाचार की जननी है। इससे जुड़े हुए लोग परिवारवाद और भ्रष्टाचार से जुड़े हैं। जब-जब चुनाव आते है यह लोग बरगलाने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग बालासाहब कि विरासत का उपहास उड़ाने वाले है। महाविनाश ठगबंधन शिवाजी महाराज की इस पवित्र धरा के निवासियों का प्रतिनिधि बनने लायक नहीं है। अब इसे करारा जवाब देने का मौका आ गया है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने कहा कि महाविनाश ठगबंधन के लोग राष्ट्र हित के सभी मुद्दों का विरोध करते हैं। इन्होंने धारा 370 एवं सीएए का विरोध किया और बुलाने पर भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्य में नहीं आए। आतंकी समर्थकों के इन खतरनाक मंसूबों से महाराष्ट्र को बचाना जरूरी है। डबल इंजन की सरकार से महाराष्ट्र की तस्वीर भी बदली है। सोलापुर का भी विकास हुआ है। डबल इंजन की सरकार में रेल और रोड़ कनेक्टिविटी बढ़ने से राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच संपर्क भी बढ़ रहा है। राजस्थान के मार्बल की यहां बहुत मांग है। संपर्क के साधन बढ़ने से यहां मार्बल लाना और आसान हो जाएगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में नए-नए एक्सप्रेस वे, फोर लेन और सिक्स लेन हाइवे बन रहे हैं।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने कहा कि कनेक्टिविटी बढ़ने से यहां की टेक्सटाइल इंडस्ट्री फल-फूल रही है। नौकरी-पेशे से जुड़े लोगों के लिए भी अवसर बढ़ रहे हैं। अब मोदी ने सोलापुर में एयरपोर्ट की सौगात दी है। डबल इंजन की सरकार में सोलापुर स्मार्ट सिटी बन रहा है। आज गरीब को बिना किसी बिचौलिए, बिना किसी भ्रष्टाचार के सारी सुविधाएं मिल रही हैं। उसे घर मिल रहा है, बिजली मिल रही है, गैस कनेक्शन मिल रहा है, नल से जल मिल रहा है और सारी योजनाओं का लाभ हो रहा है। महाराष्ट्र में फिर से डबल इंजन सरकार बन रही है और महाराष्ट्र अब दोगुनी गति से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा। महाविनाश ठगबंधन के लोग केवल खुद के बारे में सोचते हैं। सोलापुर की जनता इन अवसरवादियों को पहचान चुकी है।

हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्रुप C को लेकर सैनी सरकार ने लिया ये फैसला

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार बने 10 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान में डबल इंजन की सरकार ने पानी की समस्या को दूर करने के लिए ईआरसीपी और यमुना जल समझौता किया है। बिजली के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व काम हुआ है। प्रदेश में कनेक्टविटी बेहतर बनाने के लिए 9 ग्रीनफील्ड हाइवे बनाने का काम हमारी सरकार कर रही है। कृष्ण गमनपथ बनाया जा रहा है, खाटूश्याम जी मंदिर के लिए 100 करोड़ रुपये दिये हैं। सम्मेलन में वरिष्ठ नेता किशोर देशपाण्ड़े, बाबू भाई मेहता, श्रीनिवास दायमा, चन्द्रकांत तापड़िया सहित बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने सोलापुर में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की जनता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार द्वारा महाराष्ट्र को विकास की धारा से जोड़ने का मन बना लिया है। जनता में उत्साह व उमंग को देखकर लगता है कि निश्चित रूप से महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की सुनने वाला कोई नहीं है। क्योंकि कांग्रेस चुनाव के समय में अफवाहों व झूठ का सहारा लेती है और कांग्रेस ने सिर्फ परिवारवाद व भ्रष्टाचार ही किया है। देश में 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजनेताओं और राजनीतिक पार्टियों को बदलने के लिए मजबूर किया। आज देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री पर है।

Tags: CM Bhajan Lalmaharashtra electionsrajasthan news
Previous Post

हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्रुप C को लेकर सैनी सरकार ने लिया ये फैसला

Next Post

गृहस्थ रहते हुए भी महान संत थे गोपाल व्यास, उनका जाना अपूरणीय क्षति : CM विष्णु देव

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: दुकान और वाणिज्य अधिष्ठान कानून में बड़ा संशोधन, अब पूरे प्रदेश में लागू होगा अधिनियम

14/11/2025
Yogi Cabinet
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: वृद्धावस्था पेंशन के लिए लिए अलग से आवेदन करने की जरूरत नहीं, विभाग खुद करेगा सम्पर्क

14/11/2025
Yogi Cabinet
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: अब चैनमैन भी बन सकेंगे लेखपाल, नई नियमावली को मंजूरी

14/11/2025
yogi cabinet
उत्तर प्रदेश

Yogi Cabinet: 10 वर्ष तक के किरायेदारी पर स्टाम्प शुल्क और रजिस्ट्रेशन फीस में बड़ी राहत

14/11/2025
Dr. Umar
Main Slider

दिल्ली ब्लास्ट पर कड़ा जवाब: आतंकी डॉ. उमर का घर IED से उड़ाया

14/11/2025
Next Post
CM Vishnu Dev Sai

गृहस्थ रहते हुए भी महान संत थे गोपाल व्यास, उनका जाना अपूरणीय क्षति : CM विष्णु देव

यह भी पढ़ें

rape

25 हजार के इनामी वांछित बदमाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल

03/04/2021
ASI committed suicide

दिल्ली पुलिस के ASI ने की खुदकुशी, PCR वैन में खुद को मारी गोली

27/02/2021
Kashmiri Chicken Pulao

इस डिश के साथ बनाए अपने विकेंड को स्पेशल, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

24/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version