उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने संदेश में कहा है कि महर्षि वाल्मीकी ने रामायण की रचना कर देश और दुनिया को सत्य के रास्ते पर चलने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।
भगवान श्रीराम की गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाने में महर्षि वाल्मीकी ने अपनी प्रज्ञा के आलोक से सबको आलोकित किया था।
समतामूलक विचार मानव-संस्कृति के पथ प्रदर्शक हैं महर्षि वाल्मीकी : सीएम योगी
भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन को रेखांकित कर उन्होंने सामाजिक जीवन मूल्यों व आदर्शो को चिर स्थायित्व प्रदान करने का जो कार्य किया, वह आज अनुकरणीय है, प्रेरणादायक है।