Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

होली पर 499 साल बाद बनेगा महासंयोग, शत्रुओं पर मिलेगी विजय और होगा धन लाभ

holi

holi

29 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस बार की होली बेहद खास है क्योंकि इस बार होली के दिन महासंयोग बन रहा है। कहा जा रहा है कि होली के इस संयोग की वजह से सुख समृद्धि और शांति का पूर्ण वास होगा। आइए जानते हैं इस विशेष संयोग के बारे में।

होली का महासंयोग

हिंदू पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन पूर्णिमा 29 मार्च को पड़ रही है जिस दिन होलिका दहन किया जाएगा। होली पर देवताओं के गुरु और न्याय के देवता शनि का विशेष संयोग बन रहा है। दोनों ग्रह अपनी-अपनी राशि में स्थित रहेंगे। होलिका दहन वाले दिन सोमवार पड़ रहा है। वहीं मंगल और गुरु भी इस दिन एक साथ रहेंगे। यह संयोग सभी के लिए काफी अच्छा है।

होली के इन संयोग में सभी मांगलिक कार्यों के साथ सुख- समृद्धि और शांति के मार्ग खुलेंगे। इसके अलावा इस बार होली के दिन हर बार की तरह भद्रा का साया नहीं मंडराएगा। माना जाता है कि, भद्रकाल में होलिका दहन नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि ऐसा करना बहुत ही अशुभ होता है।

शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग में पड़ रहे होलिका दहन का शुभ समय शाम 6.32 से लेकर 8:56 बजे तक का माना गया है। इस शुभ मुहूर्त में अगर आप होलिका दहन की पूजा करते हैं तो आपके घर सुख-शांति का वास अवश्य होगा।

Exit mobile version