Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कब रखा जाएगा महाशिवरात्रि का व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

Mahashivratri

Mahashivratri

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का व्रत भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसे उनके विवाह की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन भगवान शिव की पूजा और अभिषेक करना शुभ फलदायी माना जाता हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से व्यक्ति के सभी दुखों का अंत होता है। इसके साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) कब है

हिंदू पंचांग के अनसुार, फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि की शुरुआत बुधवार, 26 फरवरी को सुबह 11 बजकर 8 मिनट पर होगा। वहीं तिथि का समापन 27 फरवरी को सुबह 8 बजकर 54 मिनट पर होगा। महाशिवरात्रि की पूजा रात्रि में की जाती है, इसलिए महाशिवरात्रि का व्रत भी 26 फरवरी को ही किया जाएगा।

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पूजा का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि पर निशिता काल में पूजा करने का खास महत्व है। इस दिन निशिता काल की शुरुआत 26 फरवरी को रात्रि 12 बजकर 9 मिनट से 12 बजकर 59 मिनट तक है। ऐसे में भक्तों को पूजा करने के लिए सिर्फ 50 मिनट का समय मिलेगा।

रात्रि 4 पहर की पूजा का शुभ मुहूर्त

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय – शाम 06 बजकर 19 मिनट से रात्रि 09 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।
रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय – 09 बजकर 26 से फरवरी 27 को रात्रि 12 बजकर 34 मिनट तक रहेगा।
रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय – 27 फरवरी को रात्रि 12 बजकर 34 मिनट से 03 बजकर 41 मिनट तक रहेगा।
रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय – 27 फरवरी सुबह 03 बजकर 41 मिनट से सुब 06 बजकर 48 मिनट तक रहेगा।

माशिवरात्रि (Mahashivratri) व्रत पारण का समय

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) व्रत का पारण शुभ मुहूर्त गुरुवार 27 फरवरी को सुबह 6 बजकर 48 मिनट से लेकर 8 बजकर 534 मिनट तक रहेगा। इस दौरान व्रत करने वाले भक्त भोलेनाथ की पूजा करने के बाद व्रत का पारण कर सकते हैं।

Exit mobile version