Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस साल चार शुभ योग में मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, मिलेगा पूजा का दोगुना फल

Mahashivratri

Mahashivratri

भगवान शिव के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि (Mahashivratri) खास होती है। इस दिन का भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही इस दिन भगवान शिव के निमित्त व्रत भी रखा जाता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के साथ माता पार्वती की पूजा करने से सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही हमेशा घर में धन-धान्य भरा रहता है। इस साल महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर एक नहीं बल्कि चार शुभ संयोग बनने जा रहे हैं। इसके कारण इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है।

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) शुभ मुहूर्त

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि 8 मार्च 2024 को रात 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगी। यह तिथि अगले दिन 9 मार्च 2024 को सुबह 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी।

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पूजा मुहूर्त : रात्रि 12:07 बजे से 12:56 बजे तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग : सुबह 06:38 से 10:41 तक।

शिव योग : 9 मार्च को सूर्योदय रात्रि 12:46 बजे तक।

सिद्ध योग : 9 मार्च को रात्रि 12:46 बजे से 08:32 बजे तक।

श्रवण नक्षत्र : सुबह 10:41 तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग

माना जाता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग के दौरान किए गए सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। ऐसे में इस शुभ समय शिवरात्रि मनाई जा रही है, जिसका दोगुना फल मिलेगा।

शिव योग

शिव योग में ध्यान और मंत्र जाप करना चाहिए। ऐसा करना शुभ माना जाता है। इस शुभ समय पर भोलेनाथ की पूजा करने उनकी कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में शुभ कार्य होने के भी योग बनते हैं।

सिद्ध योग

सिद्ध योग भगवान गणेश से जुड़ा माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे सभी कार्यों में सफलता मिलती है। इस मुहूर्त में किया गया कार्य घर में बरकत लाता है।

श्रवण नक्षत्र

श्रवण नक्षत्र के स्वामी शनि देव माने जाते हैं। श्रवण नक्षत्र में जो भी कार्य किया जाता है, उसका परिणाम शुभ ही होता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति को हर सुख-सुविधा मिलती है।

Exit mobile version