Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आजादी दिलाने में महात्मा गांधी की महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम पुष्कर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152 वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर नमन करते हुए उन्हें याद दिया।

शनिवार सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी के मूर्ति पर मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय पर्यटन राज्य और रक्षा मंत्री अजय भट्ट ने माल्यर्पण किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए सबको प्रेरित किया। भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

हमें अपने आचरण में अहिंसा का भाव जागृत करने के साथ ही मानवता के प्रति करुणा का भाव पैदा करना होगा। यही हमारी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज राज्यभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

राज्य आंदोलनकारियों के अनुरूप उत्तराखंड का होगा विकास : सीएम पुष्कर

मुख्यमंत्री ने कहा कि शास्त्री का ”जय जवान, जय किसान” का नारा देश के विकास में उपयोगी साबित हुआ था। इस नारे को राज्य के विकास से आगे बढ़ाएंगे।

Exit mobile version