• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सुभासपा उपाध्यक्ष ने अन्य सदस्यों के साथ पार्टी से दिया इस्तीफा, बोले- भटक गए हैं ओमप्रकाश राजभर

Writer D by Writer D
05/09/2022
in उत्तर प्रदेश, मऊ, राजनीति
0
Mahendra Rajbhar

Mahendra Rajbhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी  को झटका देते हुए इसके संस्थापक सदस्य और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर (Mahendra Rajbhar) ने सोमवार को दो दर्जन से अधिक सदस्यों के साथ पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस दौरान उन्होंने सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वह पार्टी के अभियान से भटक चुके हैं और अपने व्यक्तिगत अभियान के तहत धन बटोरने के चक्कर में लगे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह मऊ विधायक अब्बास अंसारी को संरक्षण दे रहे हैं, जिन्हें आपराधिक मामलों में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है।

मऊ जनपद मुख्यालय स्थित एक होटल प्लाजा में पत्रकारों से बातचीत में महेंद्र राजभर (Mahendra Rajbhar) ने कहा कि सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर येनकेन प्रकारेण केवल धन बटोरने के चक्कर में लगे रहते हैं।  उन्होंने कहा कि 20 वर्ष पूर्व 27 अक्टूबर 2002 को हम सबकी उपस्थिति में पार्टी की स्थापना की गई थी और उस समय पार्टी का मिशन गरीब, दलित, मजदूर व वंचित समाज का उत्थान रखा गया था।

सपा के वरिष्ठ नेता मलिक कमाल यूसुफ का निधन, अखिलेश यादव ने जताया शोक

महेंद्र राजभर ने संवाददाताओं से कहा,   ओम प्रकाश राजभर केवल पैसा एकत्र करने में लगे हुए हैं। हमने 20 साल पहले वर्ष 2002 में गरीबों, दलितों, वंचितों के लिए काम करने के मिशन के साथ पार्टी की स्थापना की थी। लेकिन अब वह पैसे के लिए पार्टी का इस्तेमाल कर रहे हैं।   राजभर ने कहा कि उनके इन कामों से आहत होकर प्रदेश महासचिव अर्जुन चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अवधेश राजभर सहित दो दर्जन से अधिक साथियों ने सुभासपा की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया है।

ओमप्रकाश राजभर पर आरोप लगाते हुए महेंद्र राजभर ने कहा कि मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी को पूरे देश की पुलिस तलाश रही है, लेकिन उनके ओमप्रकाश राजभर के घर में छिपे होने की आशंका है।  वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में मऊ सदर से सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र राजभर को भाजपा-सुभासपा गठबंधन का प्रत्याशी बनाया गया था, जो बाहुबली मुख्तार अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़े थे। हालांकि, वह मुख्तार अंसारी से कांटे की टक्कर में महज छ: हजार वोट से चुनाव हार गए थे।

इस बारे में सुभासपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने कहा कि ऐसा लगता है कि इस्तीफा देने वालों को समाजवादी पार्टी द्वारा प्रभावित किया जा रहा था। उन्होंने कहा,   हम उनसे बात करने की कोशिश करेंगे।

Tags: mahendra rajbharmau newwsomprakash rajbhar
Previous Post

सीएम धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को किया नमन, शिक्षक दिवस’ की दीं शुभकामनाएं

Next Post

UPSCR में होंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं, अंतरराष्ट्रीय कंपनी बनाएगी DPR

Writer D

Writer D

Related Posts

mushroom production
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार संवार रही ग्रामीण महिलाओं का जीवन, मशरूम उत्पादन से 10 लाख तक कमा

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
Next Post
UPSCR

UPSCR में होंगी विश्व स्तरीय सुविधाएं, अंतरराष्ट्रीय कंपनी बनाएगी DPR

यह भी पढ़ें

Kalki 2898 AD

Kalki 2898 AD के प्रमोशन का अनूठा तरीका, इस दिन रिलीज होगी मूवी

02/06/2024

जेपी नड्डा ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुये कहा- एक वंश PM मोदी को बर्बाद करने में लगा है

20/07/2020
hairstyle

इस वेडिंग सीजन में अपने बालों को दें ये शानदार लुक

03/02/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version