Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को मिली धमकी, रांची में बढ़ाई गई घर की सुरक्षा

Mahendra Singh Dhoni's daughter Jeeva threatened

Mahendra Singh Dhoni's daughter Jeeva threatened

रांची। चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल में खराब प्रदर्शन जारी है। इसके बाद से टीम के खिलाड़ी लोगों के निशाने पर हैं, लेकिन लोगों का ये गुस्सा सिर्फ खिलाड़ियों पर ही नहीं उतर रहा, बल्कि परिवार वालों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

टीम के कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा को लेकर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की गई। हालांकि रांची पुलिस ने इस मामले को गम्भीरता से लिया है। छानबीन शुरू कर दी है। इस बीच सिमलिया स्थित धोनी के घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

बिहार चुनाव : मजदूरी करने को मजबूर है पूर्व मुख्यमंत्री का परिवार, जिनकी ईमानदारी ​है मिशाल

रांची के ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने कहा कि पुलिस जल्द आरोपियों की शिनाख्त कर उन पर कार्रवाई करेगी। तकनीकी सेल को मामले की छानबीन में लगाया गया है।

धोनी के दोनों घरों की बढ़ाई गई सुरक्षा

धोनी का रांची में दो घर है। एक हरमू इलाके में और दूसरा सिमलिया में है। बेटी को लेकर मिली धमकी के बाद रांची पुलिस ने धोनी के दोनों घरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। सिमालिया स्थित घर पर फोर्स की तैनाती के साथ-साथ गश्ती भी बढ़ा दी गई है। धोनी परिवार के साथ इसी घर में रहते हैं।

जेएससीए की कड़ी कार्रवाई की मांग

उधर, झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव ने कड़ी निंदा करते हुए टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि धोनी ने कई मौकों पर देश का सिर ऊंचा किया है। ऐसे में उनके परिवार पर इस तरह की टिप्पणी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर भद्दी और गंदी टिप्पणी को लेकर कठोर कानून बनना चाहिए।

बता दें कि सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी की पांच साल की बेटी जीवा को धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने धोनी की पत्नी साक्षी के इंस्टाग्राम एकाउंट पर जीवा को लेकर अभद्र टिप्पणी भी की। जिससे धोनी के फैन्स में काफी गुस्सा देखा जा रहा है।

Exit mobile version