Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

महेश भट्ट अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक घिरे रहे विवादों से

mahesh bhattt

महेश भट्ट

नई दिल्ली| महेश भट्ट इन दिनों चर्चा में हैं। उनके चर्चा में होने का कारण उनकी अपकमिंग फिल्म ‘सड़क-2’ और सुशांत सिंह राजपूत केस है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि महेश भट्ट का विवादों से पुराना नाता है। इसके पहले भी वह कई मौकों पर अपने बयान, पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के कारण विवादों से घिरे रह चुके हैं।

कपिल के शो पर मीका सिंह ने बताया, सोशल मीडिया ट्रोलिंग को कैसे करते है हैंडल

  1. शादी को लेकर रहे थे चर्चा में-

महेश भट्ट ने महज 20 साल की उम्र में शादी कर ली थी। कहा जाता है कि उनकी पहली पत्नी ने शादी के बाद अपना नाम बदल लिया था। महेश भट्ट को पहली पत्नी से दो बच्चे बेटी पूजा भट्ट और बेटा राहुल भट्ट हुए।

  1. परवीन बॉबी संग रिश्ते की थी चर्चा-

एक समय बी-टाउन में महेश भट्ट और एक्ट्रेस परवीन बॉबी के रिश्ते की खूब चर्चा थी। उस वक्त ऐसी खबरें आती थीं कि दोनों रिश्ते में हैं।

  1. बेटी संग फोटोशूट-

महेश भट्ट ने 80 के दशक में एक मैगनीज कवर के लिए बेटी पूजा भट्ट संग एक फोटोशूट करवाया था। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था।

  1. रिया चक्रवर्ती संग तस्वीर-

महेश भट्ट की अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती संग भी एक तस्वीर ने लोगों का ध्यान खींचा था। इस तस्वीर को लेकर महेश भट्ट को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

Exit mobile version