• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पिता की बेरहमी से हत्या में मुख्य आरोपित गिरफ्तार

Writer D by Writer D
23/09/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। अपने पिता की बेरहमी से हत्या करने वाले मुख्य आरोपित को पुलिस ने गुरुवार को पुत्र के साथ गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। एक अन्य की तलाश में टीम लगी हुई है। हत्यारोपित ने बूढ़े पिता को पहले कार से बांधकर खींचा और फिर उसी कार से कुचलकर मार डाला था। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद की है। हत्यारोपियों के पास से तमंचे और कारतूस मिले हैं।

चिकासी थानाक्षेत्र के बरौली खरका निवासी गयाप्रसाद (60) का शव 19 सितम्बर की सुबह करगवां और उम्मनियां गांव के बीच नहर किनारे मिला था। 18 सितम्बर की रात गयाप्रसाद अपने घर के बाहर बरामदे में सोया हुआ था। देर रात बड़े पुत्र चंद्रभान ने अपने दो पुत्रों सचिन व रिंकू के साथ मिलकर पिता का अपहरण कर लिया।

चंद्रभान ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर पिता को कार में बांधकर काफी दूर तक खींचा और फिर उसी कार से कुचलकर बेरहमी से मार डाला। मृतक के नाती श्रीराम ने इस मामले की रिपोर्ट चंद्रभान और उसके दोनों पुत्रों सचिन व रिंकू के खिलाफ दर्ज कराई थी।

एसपी शुभम पटेल ने बताया की चंद्रभान ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपने पिता का अपहरण किया था और करगवां के पास ले जाकर कार से कुचलकर उसकी हत्या कर दी थी। चंद्रभान और उसके पुत्र सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी रिंकू की तलाश में पुलिस लगी हुई है।

35 बीघा जमीन में आधा हिस्सा न मिलने से था खफा

चिकासी एसएचओ हेमंत मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि पूछताछ में अभियुक्त चंद्रभान ने बताया कि पिता गयाप्रसाद लोधी के नाम 35 बीघा जमीन थी। जिसमें उनको 10 बीघा जमीन ही दी गई थी। जबकि वह आधा हिस्सा चाहता था। जमीन देने के लिए कई बार कहा तो पिता राजी नहीं हुआ और धमकी दी कि वह अपनी पूरी 35 बीघा जमीन छोटे भाई की पत्नी व पुत्र को रजिस्ट्री कर देगा। इसी कारण उसने अपने पुत्रों के साथ मिलकर पिता की हत्या की योजना बनाई और अपनी कार में बाहर सोते समय पिता गयाप्रसाद लोधी को खींच ले गए तथा करगवां के पास ले जाकर सड़क पर सुनसान जगह देखकर उसी कार से कुचल कर हत्या कर दी। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली है।

Tags: Hamirpur news
Previous Post

पांच लाख की अवैध और नशीली दवाइयां पकड़ी, सील

Next Post

कार की अगली सीट पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
The entire family was found dead

कार की अगली सीट पर मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

यह भी पढ़ें

PMAY

PMAY के तहत 14 लाख से अधिक पूर्ण मकानों के साथ उत्तर प्रदेश ने बनाया कीर्तिमान

05/12/2023
taecher

हाईकोर्ट का आदेश : दिल्ली सरकार जल्द निकाले शिक्षकों की बंपर भर्ती

29/08/2020
India-West Indies

महिला वर्ल्ड कप में आमने-सामने होंगी इंडिया-वेस्टइंडीज

11/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version