राज्य सरकार ने बुधवार को चार आईजी समेत 12 आईपीएस अफसरों का तबादला किया है। इसमें आठ आईपीएस काफी समय से पीएसी में जमे हुए थे।
तबादलों के क्रम में कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल को तकनीकी सेवायें लखनऊ भेजा गया। नचिकेता झा को आगरा रेंज का आईजी बनाया गया। प्रशान्त कुमार को कानपुर रेंज का आईजी बनाया गया। नवीन अरोड़ा को आगरा आईजी से हटाकर पुलिस मुख्यालय बजट में तैनाती दी गयी है।
इसके अलावा योगेश सिंह को कमांडेंट 25वी वाहिनी पीएसी रायबरेली बनाया गया। अरविंद भूषण पांडेय को एसपी टेक्निकल सर्विसेस, संजय सिंह को कमांडेंट के रूप में द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर, कल्पना सक्सेना को कमांडेंट के रूप में 47वीं वाहिनी पीएसी गाज़ियाबाद, राहुल यादवेन्दु को एसपी पुलिस मुख्यालय भेजा गया।
पुलिस की मौजूदगी में दलित के घर में खेला खूनी खेल, बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट
राजेश कुमार सक्सेना को कमांडेंट 8वी वाहिनी पीएसी बरेली, भारती सिंह को कमांडेंट 49वी वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर और विकास कुमार वैद्य को कमांडेंट 37वी वाहिनी पीएसी कानपुर बनाया गया।









