Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

Major security lapse during CM Yogi's visit.

Major security lapse during CM Yogi's visit.

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के काफिले के गुजरने के दौरान एक बड़ी सुरक्षा चूक का मामला सामने आया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह सहित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद सड़क मार्ग से होटल विवांता जा रहे थे।

गुरुवार शाम जब सीएम का काफिला पागल बाबा मोड़ से होते हुए चैतन्य विहार ओवरब्रिज के पास से गुजर रहा था, उसी दौरान ओवरब्रिज के साथ जा रहे बिजली के तारों में अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और भारी धुआं उठने लगा। इस अप्रिय घटना से वहां हड़कंप मच गया। सड़क किनारे खड़े स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, जो मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

घटना के समय मुख्यमंत्री पानीगांव संपर्क मार्ग पर नवनिर्मित स्वामी हरिदास प्रेक्षागृह का उद्घाटन करने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बोर्ड बैठक में शामिल होने के बाद होटल विवांता की ओर रवाना हुए थे। इस मामले के सामने आने के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में भी खलबली मच गई है।

Exit mobile version