Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज मीठे में बनाएं अलग तरह का हलवा, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग

Besan Halwa

Besan Halwa

आमतौर पर घर में नाश्ते में मीठे के तौर पर सूजी का हलवा ही अधिकतर बनता है। अगर आपका मीठा खाने का मन हो रहा है और सूजी का हलवा खा खाकर बोर हो गई है तो बेसन का हलवा (Besan Halwa) बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

बेसन का हलवा (Besan Halwa) खाने में बहुत ही टेस्टी होता है। आज हम आपको कुछ अलग तरीके से बेसन का हलवा बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसे एक बार खाकर बार बार घर में बनाएंगी और खाएंगी। तो चलिए बताते है बेसन का हलवा (Besan Halwa) बनाने का तरीका।

बेसन का हलवा (Besan Halwa) बनाने की सामाग्री

1 कप बेसन
1 कप सूजी
1 कप दूध
2 कप पानी
1 कप देसी घी
2 कप चीनी
मनपसंद ड्राई फ्रूट्स

बेसन का हलवा (Besan Halwa) बनाने का तरीका

सबसे पहले किसी मोटे तली के पैन में थोड़ा सा देसी घी डालें। इसमें सूजी और बेसन की तय मात्रा डालकर धीमी आंच पर भूनना शुरू करें। बजब ये थोड़ा सा भुनने लगें तो इसमे देसी घी एक कप डाल दें।

अब धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। लगातार चलाते हुए भूनें जिससे कि गांठ ना पड़े। जब बेसन भुनकर सोंधी महक देने लगे तो इसमे दूध डाल दें।  लगातार चलाते रहें और गैस की फ्लेम को बिल्कुल धीमा ही रखे।

जब दूध अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमे एक कप पानी डालें। -अच्छी तरह चलाएं और पानी सूख जाने तक भूनते रहें ।जब पानी अच्छी तरह से सूख जाए तो एक बार फिर से एक कप पानी को डाल दें।

धीमी गैस फ्लेम पर करछी की मदद से चलाकर भूनें।सबसे आखिर में चीनी डालें। चीनी गर्म होकर चाशनी बना लेगी और बेसन के साथ अच्छे से भुनेगी।  भूनकर इसे सुखा लें। और बस तैयार है टेस्टी सूजी और बेसन का हलवा (Besan Halwa)। ड्राई फ्रूट्स डालकर सजाएं और गर्मागर्म सर्व करें।

Exit mobile version