Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

आज बनाएं नए स्टाइल से अरबी की सब्जी, स्वाद ऐसा की पेट भर जाएगा मन नहीं

रोज रोज वहीं सब्जियां खा खाकर बोर गई हैं तो आज हम आपको अरबी यानि की घुइयां की अलग तरह की सब्जी बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं इसे खाने के बाद अरबी की सब्जी (Curd Arbi Curry) बनाने का पुराना तरीका भूल जाएंगी। घर से अन्य सदस्यों को भी इसका लाजवाब जायका खूब पसंद आएंगा। चाहे तो इसे आप दाल चावल के साथ बना सकती हैं या फिर रोटी या पराठा के साथ भी खा सकती हैं।

दही वाली अरबी की सब्जी (Curd Arbi Curry)  बनाने की सामग्री

अरबी 250 ग्राम
दही आधा कप
बेसन एक छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर आधा छोटा चम्मच
धनिया पाउडर एक छोटा चम्मच
नमक आधा चम्मच
हरी मिर्च दो बारीक कटी हुई
लाल मिर्च एक चौथाई दरदरी पिसी हुई
गरम मसाला छोटा चम्मच
धनिया के पत्ते बारीक कटे हुए
तड़का लगाने के लिए चाहिए
तेल एक चम्मच
अजवाइन आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च

दही वाली अरबी की सब्जी (Curd Arbi Curry)  बनाने का तरीका

सबसे पहले अरबी को अच्छी तरह से धो लें। फिर कपड़े डालें और अरबी को तेज आंच पर सीटी आने के लिए रख आंच धीमी कर दें। करीब 3 मिनट बाद गैस बंद कर दें। किसी बाउल में दही और बेसन को फेंट लें।

कड़ाही में पकी हुई अरबी और फेंटी दही बेसन के मिक्सचर को डालकर पकाएं। इसमे थोड़ा सा पानी मिला लें। साथ में हल्दी पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च डालें।

तेज फ्लेम पर इसे लगातार चलाएं और पकाएं। करीब 6-7 मिनट तक पकाने के बाद गरम मसाला और बारीक कटी हरी धनिया डालें। तड़का लगाएं।

एक पैन में तड़के के लिए तेल गरम करें। गरम तेल में आधा चम्मच अजवाइन डालें। फिर कुटी हुई लाल मिर्च और हरी धनिया डालें। गैस की फ्लेम को बंद करें और इस तड़के को सब्जी के ऊपर डालें।

बस रेडी है टेस्टी तड़के वाली दही अरबी की सब्जी (Curd Arbi Curry) ।

Exit mobile version